कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्थाएं बुरे दौर से गुजर रही हैं। इसी बीच लोगों की मदद और अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए अमेरिकी संसद ने 663 लाख करोड़ रुपए यानी 900 बिलियन डॉलर के कोरोना रिलीफ पैकेज
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्थाएं बुरे दौर से गुजर रही हैं। इसी बीच लोगों की मदद और अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए अमेरिकी संसद ने 663 लाख करोड़ रुपए यानी 900 बिलियन डॉलर के कोरोना रिलीफ पैकेज के लिए सहमति दे दी है। सावधान : Covid-19 vaccine लगवाने से पहले इन 5 बातों पर ध्यान दें

इस पैकेज के तहत बेरोजगारों को प्रति सप्ताह 300 डॉलर (22,000 रुपए) और बिल के मुताबिक अधिकांश अमेरिकियों और उनके बच्चों को 600 डॉलर की सीधी राशि मदद के तौर पर दी जाएगी। यह राशि अगले सप्ताह से ही यह मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि इसका फायदा उन लोगों को नहीं मिलेगी जिनकी राशि 1 लाख डॉलर सालाना होगी या फिर जो लोग अप्रवासी होंगे। नए प्रावधानों के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मदद की जाएगी। पैकेज में एयरलाइनों के लिए 15 बिलियन डॉलर पैकेज के साथ ही टीका वितरण, स्कूलों और विश्वविद्यालयों, किसानों और खाद्य सहायता के लिए भी राशि शामिल की गई है।
बता दें कि इस राशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबारियों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने और टीका मुहैया कराने के अभियान में किया जाएगा। इस राहत पैकेज को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद करने और अर्थव्यवस्था में गति देने के इरादे से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन इस समझौते को लागू करने के पक्ष में थे। गौरतलब है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।
2.3 ट्रिलियर डॉलर की भारी-भरकम राशि वाला यह बिल अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा राहत पैकेज (900 बिलियन डॉलर) लिए हुए हैं। इसके पहले कोरोना वायरस की शुरुआत में अर्थव्यवस्था को मंदी में जाने से रोकने के लिए 1.8 ट्रिलियन का सहायता पैकेज जारी किया गया था। राहत पैकेज को लेकर अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे अगले साल डबल-डिजिट में जाने वाली मंदी को रोकने में मदद मिलेगी। हालांकि अभी भी जोखिम बना हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications