सोने-चांदी के भाव में सोमवार को भारी उछाल दर्ज किया गया है। सोने में सोमवार को 391 रुपये का उछाल आया है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी के भाव में सोमवार को भारी उछाल दर्ज किया गया है। सोने में सोमवार को 391 रुपये का उछाल आया है। भाव में इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 42,616 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई है। गौरतलब है कि सोना शनिवार को 42,225 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

बात करें चांदी की तो इसमें सोमवार को 713 रुपये की जबरदस्त तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 45,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी के चलते चांदी में यह उछाल देखा गया है। टिकरप्लांट के अनुसार, 999 और 995 शुद्धता वाला सोना दिल्ली में 440 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 43,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 43,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में वैश्विक कीमतों में तेजी के कारण 391 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें, तो सोना सोमवार को बढ़त के साथ 1,604 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के पिछले हफ्ते 1,585 डॉल प्रति औंस तक गिर जाने के बाद सोमवार को बढ़त के साथ 1,600 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच जाने के कारण घरेलू बाजार में सोने की हाजिर कीमतों में इजाफा देखा गया है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में हलचल, आज खरीदारी से पहले जानें ये अपडेट

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications