आज बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: आज बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 0.18 फीसद या 87 रुपये की गिरावट के साथ 49,172 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.17 फीसद या 85 रुपये की गिरावट के साथ 49,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चार दिसंबर 2020 के सोने की बात करें, तो इसका वायदा भाव बुधवार सुबह 49,426 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने से इतर चांदी के वायदा भाव में बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह 10 बजे चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.37 फीसद या 196 रुपये की बढ़त के साथ 52,845 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों ही कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.51 फीसद या 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,810.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव बुधवार सुबह 0.08 फीसद या 1.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1,807.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर पर आज चांदी का भाव
चांदी के वैश्विक भाव की बात करें, तो बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.54 फीसद या 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 19.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.04 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 19.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications