Know Gold And Silver Price Today: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार आज बाजार बंद होने तक सोना 65,689 रुपए प्रति 10 ग्राम स्तर पर कारोबार कर रहा था। जो कि आज सुबह मार्केट खुलने के बाद 65,795 रुपए के प्रति 10 ग्राम स्तर पर कारोबार कर रहा था, यह आज का सोने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। इस हिसाब से आज सोने की कीमतों में 208 रुपए की तेजी देखने को मिल रही हैं। कल मार्केट बंद होने तक सोने की किमत 65,589 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
सोना आज जहां शांत रहा वहीं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। मार्केट खुलने पर चांदी 73,859 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्केट बंद होने तक इसकी कीमतें 73,886 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं हैं।

कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 65,589 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 65,559 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 65,532 रुपए रही, जबकि यह 65,426 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 60,171 पर बंद हुई, जो 60,268 रुपए पर खुला था। यानी इसमें मार्केट खुलने से बंद होने तक 97 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में तेजी आई है। यह 49,346 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 49,267 रुपए ही थी।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 38,428 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 38,490 रुपए की थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो इसमें सोना 6:06 बजे तक 2,153.42 अमेरिकी डॉलर प्रित औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने की कीमतों में 3.71 डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली है, जो की 0.17 प्रतिशत का डिप है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने और चांदी का व्यापार
अगर आप बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो इसमें सोने की व्यापार में आज 45 रुपए का पॉजिटिव चेंज देखने को मिला है। शाम के 6:08 तक एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस 65,628 रुपए रही जिसमें 0.07 प्रतिशत का चेंज देखने को मिला है।
वहीं अगर एमसीएक्स सिल्वर की बात की जाए तो 6:10 तक यह 75104 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 183 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और यह करीब -0.24 प्रतिशत का परिवर्तन है।
आज मार्केट खुलने पर सोने की कीमतों काफी तेज थी, लेकिन मार्केट बंद होने तक इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आगे आने वाले समय में सोने की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल सकती है और सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
