सप्ताह के आखिरी दिन सोना महंगा हुआ। बीते कल यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिला था।
नई दिल्ली: सप्ताह के आखिरी दिन सोना महंगा हुआ। बीते कल यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिला था। जबकि गुरुवार को सर्राफा बजारों में 578 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होने के बाद 24 कैरेट गोल्ड थोड़ा महंगा हुआ था। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी दिन सोने के भाव में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला। सोने का भाव आज 48,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को चांदी 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 48,550 रुपये हो गई। चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं उत्पाद शुल्क, राज्य करों और शुल्कों के कारण सोने के आभूषणों के दामों में तेजी देखी गई।

आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 46,280 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई में यह दर 46,510 रुपये थी। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 50,890 रुपये रही। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सोना गिरकर 48,046 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई और चांदी का भाव 49,177 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
एमसीएक्स ने डिलीवरी के लिए घरेलू रिफाइनरियों में परिष्कृत सोने और चांदी की सलाखों को स्वीकार करने का फैसला किया है, जो अंतिम नियामक अनुमोदन के अधीन है। वाणिज्य मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, कोविड -19 महामारी के कारण मद्देनजर मांग में भारी गिरावट देखने को मिली है। 2020-21 के पहले दो महीनों के दौरान चालू खाता घाटा (सीएडी) पर असर डालने वाले सोने के आयात में 79.14 मिलियन डॉलर की भारी गिरावट आई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह
कोरोनावायरस संक्रमण के वजह से दुनिया भर में आर्थिक स्थिरता के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए लोगों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बनी हुई है,जिससे सोने में निवेशक मांग बनी रह सकती है। अगर इसमें गिरावट भी आएगी तो यह मामूली रहेगी। गोल्डमैन सैक्स ने अगले एक साल में सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। आने वाले दिनों में भी सोने की मजबूती रहने की उम्मीद है, क्योंकि आर्थिक गतिविधियों में जितनी तेजी की जरूरत है, उतनी नहीं आ रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications