नयी दिल्ली। फाइजर सहित तीन कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बनाने की दिशा में काफी आगे पहुंच चुकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि टीकाकरण (वैक्सीनेशन) प्रोग्राम जल्द ही शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि टीकाकरण प्रोग्राम को कैसे चलाया जाएगा। हालांकि अभी इसके लिए कोई अंतिम तारीख नहीं तय की गई है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक एप्लिकेशन बनाई है जो वैक्सीनेशन प्रोसेस की शुरुआत से अंत तक निगरानी करेगा। इस ऐप का नाम है को-विन। आप इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। ये इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ईविन) का अपग्रेडेड वर्जन है। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में सब कुछ।
पहले किसे मिलेगी वैक्सीन
यह ऐप प्रोसेस में लगे सभी लोगों के लिए उपयोगी होगी, जिनमें एडमिनिस्ट्रेटर, टीकाकारक (Vaccinators) और ऐसे लोग जिन्हें वैक्सीन मिलेगी, शामिल हैं। सरकार पहले दो चरणों में प्राथमिकता वाले समूहों का टीकाकरण करेगी। इसमें पहले चरण में सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स सहित हेल्थकेयर प्रोफेश्नल्स और दूसरे चरण में इमरजेंसी वर्कर्स शामिल होंगे। इन लोगों का डेटा पहले से ही राज्य सरकारों द्वारा इकट्ठा किया जा रहा है। दो चरणों के बाद तीसरे चरण से जब सह-रुग्णता (जिनमें दूसरी बीमारियां हों) वाले लोगों को टीके दिए जाएंगे तो सेल्फ-रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। और ये काम को-विन के जरिए किया जाएगा।
को-विन ऐप में होंगे 5 मॉड्यूल्स
को-विन ऐप में पांच मॉड्यूल हैं, जिनमें एडमिनिस्ट्रेटर मॉड्यूल, पंजीकरण मॉड्यूल, टीकाकरण मॉड्यूल, लाभार्थी पावती (Beneficiary Acknowledgement) मॉड्यूल और रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्येक टीकाकरण में कम से कम 30 मिनट का समय लगेगा और प्रत्येक सत्र में केवल 100 लोगों को ही वैक्सीन मिलेगी। अब जानते हैं इन पांचों मॉड्यूल के बारे में।
इन मॉड्यूल के बारे में जानना है जरूरी
एडमिनिस्ट्रेटर मॉड्यूल उन एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए है जो टीकाकरण सत्रों को आयोजित करेंगे। इस मॉड्यूल के माध्यम से वे सत्र बना सकते हैं और संबंधित वैक्सीनेटर और प्रबंधकों को सूचित कर सकते हैं। पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) मॉड्यूल लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकृत होने के लिए है। यह स्थानीय अधिकारियों या सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा दी गई सह-रुग्णता पर बल्क डेटा अपलोड करेगा। टीकाकरण मॉड्यूल लाभार्थी की डिटेल को वेरिफाई करेगा और टीकाकरण स्टेटस को अपडेट करेगा। लाभार्थी मॉड्यूल लाभार्थियों को एसएमएस भेजेगा। टीके लगने के बाद यह क्यूआर-आधारित प्रमाणपत्र भी तैयार करेगा। रिपोर्ट मॉड्यूल एक रिपोर्ट तैयार करेगा कि कितने टीका सत्र आयोजित किए गए, कितने लोगों ने इनमें हिस्सा लिया और कितने लोगों को इससे बाहर रखा गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications