
Aadhaar Linking : आधार कार्ड को बैंक खातों से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से लिंक करना कोई कठिन काम नहीं है। नागरिक अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। सुविधा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को बैंक में रजिस्टर होना जरूरी है।
मिलते हैं कई लाभ
यदि आप अपने बैंक को आधार से लिंक करते हैं तो आप कई लाभ उठा सकते हैं। आज के समय में बैंक खाता खोलने के लिए यह आधार का प्रोयग केवाईसी के लिए किया जाता है। आधार कार्ड लिंक करके व्यक्ति सरकार से कल्याण निधि, छात्रवृत्ति, पेंशन, मनरेगा मजदूरी या फिर इनकमट टैक्स रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आधार से जुड़े खातो में सरकरा सब्सिडी भेजती है। चलिए आपको आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिकं करने के तरीके के विषय में बताते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक खाते को आधार से लिंक करने का तरीका
- अपने बैंक के इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट पर जाएं
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरें
- "माई एकाउंट" के विकल्प पर जाएं और "अपडेट आधार विथ बैंक अकाउंट (सीआईएफ)" पर क्लिक करें
- आधार पंजीकरण के लिए प्रोफाइल पासवर्ड भरें
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे दो बार आधार नंबर भरने के लिए कहा जाएगा।
- अपना आधार नंबर भरने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें
- अब आपको आधार कार्ड लिंक हो जाने का मैसेज प्राप्त होगा
बैंक के मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक खाते को आधार कैसे जोड़े
- अपने बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन पर जाएं
- "माई एकाउंट" के विकल्प में "सर्विस" टैब पर जाएं और फिर "आधार कार्ड विवरण देखें/अपडेट करें" विकल्प पर क्लिक करें
- अपना आधार नंबर 2 बार भरें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें
- आपको अपने आधार को बैंक खाते से लिंक होने का मैसेज मिल जाएगा
एटीएम में बैंक खाते को आधार से लिंक करें
यदि आप अपने आधार कार्ड को बैंक से ऑफलाइन लिंक करना चाहते हैं, तो आपको अपने संबंधित बैंक की शाखा या नजदीकी एटीएम पर जाना होगा
एटीएम में बैंक खाते को आधार से लिंक करें
- अपने बैंक के एटीएम कार्ड को स्वाइप करें और अपना पिन भरें
- सेवा मेनू पर जाएं और रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनें
- "आधार पंजीकरण" विकल्प को चुनें
- खाते का टाइप (बचत या चालू) चुनें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें
- एक बार फिर से आधार संख्या दर्ज करें और ओके बटन पर क्लिक करें
- आपको बैंक खाते के साथ अपने आधार कार्ड के सफल लिंकिंग की पुष्टि का मैसेज मिलेगा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications