LIC New pension Plus Plan: आजकल सभी लोग नौकरी के समय से ही रिटायरमेंट प्लानिंग करने पर विचार कर रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश की सबसे पुरानी और विश्वसनीय कंपनियों में से एक है। एलआईसी देश के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेक स्कीम लॉन्च करती रहती है। हाल ही में एलआईसी ने रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए एक पेंशन योजना की शुरूआत की है। कंपनी के इस नई पेंशन स्कीम का नाम है एलआईसी न्यू पेंशन प्लस स्कीम (LIC New Pension Plus Plan)। पेंशन प्लस स्कीम की खास बात यह है इसमें निवेशक को केवल एक बार निवेश करने की जरूरत होती है। एक बार निवेश के बाद पेंशन का का लाभ पा सकते हैं। इस योजना में एक से अधिक प्रीमियम भरने की भी सुविधा है।

रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए है पॉलिसी
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने पेंशन प्लस पॉलिसी को रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया है। इस खास पॉलिसी को निवेशक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। पेंशन प्लस पॉलिसी को ऑनलाइन खरीदने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर खरीदना होगा।

क्या है प्लान(What is LIC new pension Plus Plan)
एलआईसी का न्यू पेंशन प्लस प्लान एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, यूनिट-लिंक्ड, व्यक्तिगत पेंशन स्कीम है। इस स्कीम में निवेशक रेगुलर निवेश करके अपने लिए एक बड़ा फंड जुटा सकते हैं। रेगुलर निवेश के बाद निवेशक इक्ट्ठा हुए पैसों को एन्युटी प्लान में निवेश करके हर महीने रेगुलर पेंशन पाने का प्रबंध कर सकता है। पेंशन पाने के लिए 60 वर्ष की उम्र पूरी होनी चाहिए। इस योजना में निवेश की विधि चुनने की आजादी भी निवेशक के पास ही होती है। निवेशक सिंगल या रेगुलर प्रीमियम में से कीसी एक को चुन सकते हैं।
खुद चुन सकते हैं पॉलिसी की अवधि
एलआईसी की ईस खास योजना में निवेशक केवल प्रीमियम ही नहीं बल्कि इसकी मिनिमम और मैक्सिमम राशि को भी आसानी से तय कर सकते हैं। इस सबके अलावा पॉलिसी के टर्म (Policy Term) को चुनने की भी आजादी निवेशकों के पास होती है। इस योजना के तहत आप डिफरमेंट समय (Deferment Period) भी चुन सकते हैं। पेंशन प्लस योजना में निवेशक को निवेश के चार विकल्प मिलते है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
