Business Idea 2023: इस समय पूरी दुनिया वापस बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रही है, ऐसे में मिट्टी के बने कुल्हड़ की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। आमतौर पर मिट्टी के कुल्हड़ में बनी चाय पीने का भी अपना अलग मजा होता है। पर अब आप काफी कम लागत में यह बिजनेस शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि कम कीमत में आप कैसे मिट्टी के कुल्हड़ का बिजनेस आपकी आमदनी को बढ़ा सकता है। सबसे खास बात है कि यह बिजनेस शुरू करने में सरकार भी आपकी मदद करेगी।
कुल्हड़ के बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि अब इसे छोटी नुक्कड़ की दुकान से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट तक हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। गौरतलब है कि अब आपको यह कुल्हड़ बनाने के लिए हाथ से चाक घूमने की जरूरत भी नहीं है। इस बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कुल्हाड़ बनाने के लिए बिजली से चलने वाले चाक मुहैया कराती है।

सरकार कैसे कर रही है मदद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 में केंद्र सरकार ने करीब 25000 इलेक्ट्रिक चाक बांटे थे, जिनका इस्तेमाल मिट्टी के कुल्हड़ बनाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं भारत सरकार इन्हें अच्छी कीमतों पर खरीदती भी है।
कुल्हड़ बनाने में क्या-क्या होगा इस्तेमाल
इसमें आपको ज्यादा इनवेस्टमेंट करने की जरूरत भी नहीं है। इसमें आपको कुल्हड़ बनाने के लिए बढ़िया क्वालिटी वाली मिट्टी की जरूरत पड़ती है। यह मिट्टी आम तौर पर नदी या तालाब के आसपास पाई जाती है। कुल्हड़ बनाने के लिए दूसरा जरूरी सामान सांचा होता है, जिसे आप अपनी कुल्हड़ की जरूरत के हिसाब से मार्केट से खरीद कर ला सकते हैं। इसके साथ ही आपको एक बढ़िया क्वालिटी और बड़े आकार की भट्टी की जरूरत होती है। कच्चे कुल्हड़ को भट्टी में डालकर पकाना पड़ता है, जो पकने के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे तय होगा रेट
कुल्हड़ की कीमत साइज पर डिपेंड करती है। जैसे चाय वाले कुल्हड़ की कीमत 50 रुपए के 100 कुल्हड़ होती है। इसी तरह लस्सी के कुल्हड़ की प्राइस 150 रुपए प्रति 100 कुल्हड़ है। ऐसे ही शादी विवाह के फंक्शन के दौरान डिमांड बढ़ने पर इन कुलहड़ों की प्राइस भी बढ़ जाती है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जागरूकता के बाद लोग वापस से कुल्हड़ की तरफ रुख कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार भी इन कुल्हड़ों को खरीदती है। इसके अलावा एक कुल्हड़ को सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रख में कर हम ये कह सकते हैं कि कुल्हड़ की डिमांड लगातार बरकरार रहेगी।
कुल्हड़ में चाय पीने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं और अपने पर्यावरण को भी प्रदूषिहत होने सेबचा सकते हैं। सिर्फ एक बार इस्तेमाल होने वाला कुल्हड़ आपको शीशे या स्टील का गिलास शेयर करते वक्त होने वाली संक्रामक बीमारी से बचा सकता है। साथ ही इसमें चाय और पानी पीना एकदम सुरक्षित है और यह प्लास्टिक की तरह नुकसानदायक नहीं होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications