नयी दिल्ली। साल 2020 कोरोना संकट के लिए याद रखा जाएगा। वो बात अलग है कि इसकी शुरुआत पिछले साल ही हो गई थी और ये अभी भी खत्म नहीं हुआ है। मगर इसका जितना प्रभाव दुनिया भर में 2020 में दिखा वो शायद आगे नहीं दिखेगा। कोरोना ने जिन चीजों को ज्यादा प्रभावित किया उनमें निवेश रिटर्न भी शामिल हैं। शेयर बाजार लुढ़के तो म्यूचुअल फंड के रिटर्न भी गिर गए। मगर पिछले कुछ महीनों में जैसे-जैसे शेयर बाजार ने वापसी की, उसी तरह म्यूचुअल फंड्स के रिटर्न भी पटरी पर लौट आए। कुछ फंड्स ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों की झोली भर दी। एफडी, सोना, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं और बॉन्ड्स जैसी चीजें चुनिंदा म्यूचुअल फंड्स से काफी पीछे रह गईं। बल्कि इन फंड्स ने बाकी निवेश उपकरणों के मुकाबले 10 गुना तक रिटर्न दिया। यहां हम आपको ऐसे ही टॉप 5 फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ एक साल में ही मालामाल कर दिया है।
डीएसपी हेल्थकेयर फंड
डीएसपी हेल्थकेयर फंड ने 2020 में सबसे तगड़ा रिटर्न दिया है। इस फंड ने पिछले 12 महीनो में 76.82 फीसदी का रिटर्न दिया। जबकि इस साल में देखें तो अब तक इस फंड से निवेशकों को 73.66 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी 2 लाख रु के निवेश पर करीब 1.46 लाख रु का मुनाफा।
क्वांट स्मॉल कैप फंड
क्वांट स्मॉल कैप फंड डीएसपी हेल्थकेयर फंड से बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। क्वांट स्मॉल कैप फंड ने निवेशकों को सिर्फ पिछले महीनों में 73.52 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 2020 में अब तक 72.73 फीसदी का रिटर्न दिया है। जिस निवेशक ने भी इस स्कीम में 2 लाख रु का निवेश किया हुआ होगा उसकी निवेश राशि करीब 1.44 लाख रु के मुनाफे के साथ 3.44 लाख रु हो गई होगी।
मिरे एसेट हेल्थकेयर फंड
हमारी लिस्ट में तीसरा नंबर है मिरे एसेट हेल्थकेयर फंड का। इस फंड ने पिछले 12 महीनों में 71.22 फीसदी का दमदा रिटर्न दिया है। वहीं साल 2020 में इसने अब तक 69.43 फीसदी का मुनाफा कराया है। एफडी जैसे निवेश ऑप्शन रिटर्न देने के मामले में इस फंड के आगे कहीं नहीं ठहरते।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर एंड डायग्नोस्टिक्स फंड
चौथे नंबर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर एंड डायग्नोस्टिक्स फंड। इस फंड ने पिछले एक साल में निवेशकों को 69.96 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 2020 में निवेशकों को इस फंड से 68.47 फीसदी का मुनाफा हुआ है। 2020 में 68.47 फीसदी के रिटर्न के साथ इस फंड ने 2 लाख रु के निवेश पर सीधे-सीधे 1.37 लाख रु का मुनाफा कराया है।
पीजीआईएम इंडिया ग्लोबल इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड
हमारी लिस्ट में अंतिम और पांचवा नंबर है पीजीआईएम इंडिया ग्लोबल इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड का। इस फंड ने एक साल में 69.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2020 में अब तक यहां से 64.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। लिस्ट में शामिल ये सबसे कम रिटर्न देने वाला फंड भी एफडी, सोना, बचत योजना, बॉन्ड से कहीं आगे है। म्यूचुअल फंड में आपका पैसा काफी हद तक सुरक्षित भी रहता है। क्योंकि फंड मैनेजर पूरी रिचर्स के साथ आपका पैसा शेयरों में लगाते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
