नयी दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ग्राहकों को कई तरह की सेवाएं देता है। बैंक पेंशन वालों के लिए भी कई खास फैसिलिटी मुहैया कराता है। पेंशन पाने वालों के लिए एसबीआई ने एक खास सर्विस शुरू की थी, जिससे पेंशनर्स को ढेर सारी सुविधाएं मिलती हैं। एसबीआई ने पेंशन खाता रखने वाले पेंशनभोगियों (स्टाफ पेंशनरों के अलावा) के लिए एक वेबसाइट पेश की थी। इस वेबसाइट का उपयोग करना काफी आसान है। इस वेबसाइट के जरिए आम पेंशनभोगियों को कई फायदे और सुविधाए मिलती हैं। देश भर में लगभग 54 लाख पेंशनभोगी एसबीआई सर्विस का लाभ ले रहे हैं। पेंशनभोगी एसबीआई पेंशन सेवा (एसबीआई पेंशन सर्विस) वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी पेंशन डिटेल चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस वेबसाइट के बाकी बेनफिट के बारे में।
मिलती हैं ढेर सारी सुविधाएं
एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट पर पेंशन / फॉर्म 16 डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही डाउनलोड एरियर कैल्कुलेशन शीट भी डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा आप इस वेबसाइट पर लेन-देन की डिटेल, निवेश संबंधी डिटेल और लाइफ सर्टिफिकेट की स्टेटस देख सकते हैं।
ऐसे करें रजिस्टर
यदि आपका एसबीआई में पेंशन अकाउंट है और आप एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले https://www.pensionseva.sbi/ पर जाएं। फिर अपने जन्म की तारीख दर्ज करें और पेंशन भुगतान शाखा की ब्रांच कोड डालें। आपको एक उपयोगकर्ता-आईडी बनानी होगी (कम से कम 5 अक्षर)। रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, जो शाखा में दी गई है, दर्ज करें। अब अपना पेंशन खाता नंबर दर्ज करें और नया पासवर्ड डालें। फिर पासवर्ड की पुष्टि करें। इतना करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
मिलेंगे कई बेनेफिट
ऊपर बताई गई सर्विस के अलावा एसबीआई पेंशन सेवा के तहत ग्राहकों को और भी कई तरह के बेनेफिट मिलते हैं। आपको पेंशन पेमेंट डिटेल के साथ मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट, ईमेल और पेंशन भुगतान शाखा के माध्यम से पेंशन स्लिप और ब्रांच में लाइफ सर्टिफिकेट फैसिलिटी मिलेगी। इसके अलावा आप भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जीवन प्रमाण पत्र सबमिट कर सकते हैं।
शिकायत करने का तरीका
अगर आप SBI की किसी सेवा से संतुष्ट न हों आपके पास शिकायत करने सुविधा होती है। मैसेज के जरिए शिकायत करने के लिए UNHAPPY लिख कर 8008202020 पर एसएमएस करें। 24×7 एसबीआई कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध हैं। आप 18004253800/1800112211/1800110009 या 080-26599990 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही बैंक की वेबसाइट www.sbi.co.in पर भी शिकायत की जा सकती है। इसी तरह आप [email protected] या [email protected] पर ईमेल करके भी शिकायत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications