PVC Aadhaar Card: आपको नया आधार कार्ड बनवाना है या फिर पुराना आधार खो गया है, तो आप पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यहां पर हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप पीवीसी आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तकनीक का इस्तेमाल करके अप्लाई कर सकते हैं। पीवीसी आधार कार्ड को कैरी करना काफी ज्यादा आसान और सुरक्षित होता है। इसे भी नॉर्मल आधार कार्ड की तरह हर जगह आइडेंटी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें आपको सुरक्षित क्यूआर कोड और होलोग्राम भी मिलता है।
पीवीसी आधार कार्ड की क्या है खासियत
पीवीसी आधार कार्ड पेपर से बने आधार कार्ड की तरह ही मान्य होता है। यह जेब में रखने पर जल्दी पानी और पसीने से खराब नहीं होता है। इसे आप बारिश के मौसम में भी बिना किसी दिक्कत के बाहर लेकर जा सकते हैं। आपको बताते चलें कि यह आधार कार्ड बेहतर क्वालिटी का होता है और लंबे समय तक टिकता है। इसमें क्यूआर कोड होता है जिसे स्कैन करके तुरंत आपकी आईडी वेरीफाई की जा सकती है और समय की काफी बचत भी हो सकती है। इसे बैंक खाता खोलने के साथ लोन अप्लाई करने के वक्त ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीवीसी आधार कार्ड के लिए ऐसे होगा ऑफलाइन अप्लाई
आप ऑफलाइन तरीके से अप्लाई करके भी अपना पीवीसी आधार कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पास के आधार सेंटर पर जाना होगा। जहां पर आपको पीवीसी आधार कार्ड के लिए एक फॉर्म भरकर अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के बाद आपको पीवीसी कार्ड बनवाने की फीस भरनी पड़ेगी। फीस भरने के 5 दिन के अंदर आधार कार्ड आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।
पीवीसी आधार कार्ड के लिए कैसे करना होगा ऑनलाइन अप्लाई
अगर आप कहीं बाहर जाकर अपने आधार कार्ड के लिए फॉर्म नहीं भरना चाहते हैं, तो आप घर से ही पीवीसी आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले https://uidai.gov.in/ की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसमें आपको ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड का ऑप्शन मिलेगा, इस पर आपको क्लिक करना है।
ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करने के बाद आपको 12 डिजिट का आधार नंबर भी दर्ज करना होगा या फिर आप 16 अंकों वाली वर्चुअल आईडी भी दे सकते हैं।
इसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड कैप्चा मिलता है। कैप्चा कोड डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा।
मोबाइल नंबर पर आए हुए वन टाइम पासवर्ड को वहां पर बने ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको आधार कार्ड का प्रीव्यू दिखेगा, इससे आपको यह आईडिया लग जाएगा कि आपका आधार कार्ड कैसा दिखेगा।
इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए शुल्क भी देना पड़ेगा।
पेमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के कुछ दिनों के अंदर ही इस पीवीसी आधार कार्ड को आपका एड्रेस पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा।
आधार कार्ड आधार कार्ड की फीस
पॉलिविनाइल क्लोराइड मटेरियल यानी पीवीसी बने आधार कार्ड को आप मात्र 50 रुपए के शुल्क में ऑर्डर कर सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से बनवाते हैं, आपको 50 रुपए का शुल्क ही पड़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications