Long Weekend List 2024: राम लला के दर्शन करने अयोध्या या फिर कहीं और घूमने जाना चाहते हैं तो, आपके पास अभी एक बेहतर मौका आने वाला है। अगर आप कॉर्पोरेट वर्कर हैं, तो आपको लॉन्ग वीकेंड यानी 3 दिन की छुट्टियां मिलने वाली है। इस दौरान आप कहीं भी बाहर घूमने जा सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शुक्रवार को 26 जनवरी पड़ रहा है, 27 जनवरी को शनिवार होगा और 28 जनवरी को रविवार होगा इसलिए आपको 3 दिन की छुट्टी एक साथ मिल जाएगी। इस समय का मौसम भी काफी ज्यादा प्यारा है और कहीं घूमने के लिए एक अच्छा समय है। न्यू ईयर के मुकाबले इस समय टूरिस्ट स्पॉट पर भीड़ काफी कम हो गई होगी तो आप वहां पर बेहतर एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी बैंक लगभग तीन दिन बंद रहेंगे ।
यह साल इतना ज्यादा बेहतरीन है कि आपको इस बार कई महीनो में लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिलेगा। आज हम आपको इन सभी लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताएंगे ताकि आप आसानी से अपनी ट्रिप प्लान कर सकें।

बात करते हैं जनवरी के महीने में तो इसमें आपको 26 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक तीन दिन की छुट्टियां मिल रही है, इसे आजकल लॉन्ग वीकेंड कहा जाता है यानी 2 दिन से ज्यादा की छुट्टी। 26 जनवरी को रिपब्लिक डे है, उसके बाद 2 दिन शनिवार और रविवार हैं।
फरवरी के महीने में आपको किसी भी तरह का लॉन्ग वीकेंड नहीं मिलेगा। हालांकि परेशान होने की कोई बात नहीं है, अगर आप जनवरी में छुट्टी नहीं ले पाए हैं तो मार्च में भी लॉन्ग वीकेंड आ रहें हैं, जिस पर आप छुट्टियां लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। मार्च में आपको एक नहीं बल्कि तीन-तीन लॉन्ग वीकेंड्स मिल रहे हैं।
आपको बताते चलें की 8 मार्च को शुक्रवार का दिन है और इस दिन महाशिवरात्रि है, यही कारण है कि इस दौरान आपको तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी। यह छुट्टी 8 से 10 तारीख तक की रहेगी।
इसके अलावा 23 मार्च को शनिवार का दिन है और 24 मार्च को रविवार है, इसके बाद 25 मार्च को होली पड़ रही है। ऐसे में आपको एक बार फिर 3 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
इसके बाद शुक्रवार का दिन 29 मार्च को पड़ रहा है और यह गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे के बाद आपको सैटर डे, संडे की मैंडेटरी छुट्टी भी मिल ही जाती है। तो 29 से लेकर 31 मार्च तक एक महीने के अंदर यह आपको तीसरा लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा।
इसके अलावा अगर आप मई के महीने में कहीं हिल स्टेशन पर घूमना चाहते हैं, तो आप एक दिन की छुट्टी लेकर लगातार चार दिन का लॉन्ग वीकेंड मना सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 23 में को बुद्ध पूर्णिमा है और दिन गुरुवार है। इसके बाद शुक्रवार यानी 24 तारीख को अगर आप छुट्टी ले लेते हैं, तो आपको अगले दिन सैटर डे और संडे को मिलाकर पूरे 4 दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
इसके बाद आपको जून में लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है, जिसमें सोमवार को बकरीद पड़ रही है। यह लॉन्ग वीकेंड 15 से लेकर 17 जून तक का होगा।
अगस्त में आपको 15 अगस्त की छुट्टी मिलती है। इसके बाद आप अगर 16 अगस्त को ऑफ ले लेते हैं तो17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार है और उसके बाद19 अगस्त को रक्षाबंधन है और सोमवार का दिन है तो आपके करीब पांच छुट्टियां एक साथ मिल सकती हैं। अगर रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं मिलती है तो भी आपकी यह चार दिन की लॉन्ग वीकेंड हॉलीडे हो सकती है।
सितंबर में भी आपको डायरेक्ट लॉन्ग वीकेंड नहीं मिल रहा है। इसमें गुरुवार 5 सितंबर को होने में उसके बाद 7 और 8 सितंबर को वीकेंड्स की छुट्टी है। अगर आपने बहुत दिन से छुट्टी नहीं ली है और कहीं घूमने बाहर नहीं गए हैं, तो 6 सितंबर को ऑफ लेकर अपना 4 दिन का शानदार लॉन्ग वीकेंड तैयार कर सकते हैं।
इसके बाद अक्टूबर के महीने में आपको 11, 12 और 13 अक्टूबर को 3 दिन की छुट्टी मिल रही है। 11 अक्टूबर को महानवमी है और 12 को दशहरा और 13 को रविवार है। इसके बाद आपको नवंबर के महीने में एक दो और तीन तारीख को दीपावली शनिवार और भाई दूज की छुट्टी मिलेगी। 1 नवंबर को दीपावली है और 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार है, तो यह भी आपके लिए एक लॉन्ग वीकेंड होगा जिसे आप अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications