Bank Holidays List: बैंक का कोई भी जरूरी काम करना हो और उस दिन छुट्टी हो जाए तो बात फंस जाती है। इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपको दिसंबर के महीने में होने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इससे आपको बैंक के वर्किंग डेज का आईडिया हो जाएगा ताकि आप अपने जरूरी काम उसी हिसाब से प्लान कर सके और आपको किसी भी तरह की रुकावट और दिक्कत का सामना न करना पड़े। हालांकि इनमें से कुछ छुट्टियां कुछ राज्यों पर लागू होंगी और कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी।
आपको बताते चलें कि दिसंबर महीने में बैंकों को कई दिन की आधिकारिक छुट्टी मिल रही है। वहीं आ रही जानकारी के अनुसार दिसंबर के महीने में बैंक 6 दिन की हड़ताल पर भी जा रहे हैं, जिससे आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

आ रही खबर के मुताबिक दिसंबर के महीने में बैंक काफी कम दिन खुलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस महीने में कई दिन की आधिकारिक छुट्टियां मिल रही हैं, वहीं बैंक 6 दिन की हड़ताल पर भी रहेंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको किस-किस दिन बैंक में छुट्टी है, उस बारे में भी जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि इनमें से कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होगी और कुछ छुट्टियां विशेष राज्यों में लागू होंगी आइए उनके बारे में जानते हैं।
1 दिसंबर 2023 को स्टेट इनॉग्रेशन डे पर अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड को बैंक बंद रहेंगे। 3 दिसंबर को संडे की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 4 दिसंबर को फीस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर है जिस वजह से छुट्टी रहेगी।
5 दिसंबर को शेख अब्दुल्ला जयंती की वजह से जम्मू कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे। 9 दिसंबर को सेकंड सटरडे है और इसलिए बैंक की छुट्टी रहेगी। वही 10 दिसंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
इस महीने की 12 तारीख को पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा की वजह से मेघालय में बैंक का कामकाज बंद रहेगा। लोसुंग और नामसुंग की वजह से 13 दिसंबर 2023 को सिक्किम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
17 दिसंबर को रविवार है और इस दिन पूरे भारत में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 18 दिसंबर को यू सोसोथाम की डेथ एनिवर्सरी पर मेघालय के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 19 दिसंबर को गोवा के सभी बैंक लिबरेशन डे की वजह से बंद रहेंगे।
23 दिसंबर को महीने का चौथा सटरडे है और इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि दूसरे और चौथे सैटरडे को बैंक की छुट्टी होती है। 24 और 25 दिसंबर को पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि 24 दिसंबर को रविवार पड़ रहा है और 25 दिसंबर को क्रिसमस है। यह बैंक में काम करने वालों के लिए लॉन्ग वीकेंड हॉलीडे है।
27 दिसंबर को क्रिसमस के चलते नागालैंड में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 30 दिसंबर 2023 को मेघालय के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 दिसंबर को संडे होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।
आपको बताते चले की ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने दिसंबर के महीने में 6 दिन की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस वजह से अलग-अलग दिन अलग-अलग बैंक हड़ताल पर रहेंगे और उनके कामकाज ठप रहेगा।
4 दिसंबर को पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का काम बंद रहेगा।
वहीं 5 दिसंबर कोबैंक ऑफ बड़ोदा और बैंक आफ इंडिया का कामकाज ठप रहेगा।
बात करें 6 दिसंबर की तो इस दिन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक में हड़ताल की वजह से कोई काम नहीं होगा।
7 दिसंबर को इंडियन बैंक और यूको बैंक बंद रहेंगे।
8 दिसंबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र हड़ताल रहेगी और यहां के कर्मचारी काम नहीं करेंगे।
वहीं 11 दिसंबर को सभी प्राइवेट बैंक हड़ताल पर जा रहे हैं और उनमें कोई भी कामकाज नहीं किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
