Best 5 IPO Of 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है, ऐसे में कई कंपनी के शेयरों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है और बेहतर रिटर्न से अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आज हम आपको कुछ ऐसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2023 में सबसे बेहतर परफॉर्म किया है और जबरदस्त रिटर्न भी दिया है। इनकी जबरदस्त नए साल 2024 में भी जारी रह सकती है।
आपको बताते चलें कि इन आईपीओ की इश्यू प्राइस से इस समय की मार्केट प्राइस के साथ कंपेयर करने पर इनमें जबरदस्त रिटर्न मिला है। आपको बताते चलें इन सभी स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

कई कंपनियों ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लॉन्च की और उनमें से कुछ ने निवेशकों को शानदार रिटर्न से भी दिया है। साइएंट डीएलएम, टाटा टेक्नोलॉजीज, सेन्को गोल्ड जैसे अन्य बड़ी कंपनियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। हम आपको ऐसे ही 5 बेहतरीन कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए आपको इन आईपीओ के बारे में विस्तार से बताते हैं। इन आईपीओ ने बहुत ही कम समय में जबरदस्त फायदा दिया है।
साइएंट डीएलएम नंबर 1 पर मौजूद
आपको बताते चलें कि इस आईपीओ को इसी साल 2023 में जुलाई महीने की 10 तारीख को इशू किया गया था। इसका मार्केट डेब्यू 58 प्रतिशत से ऊपर रहा था, वहीं इसकी इश्यू प्राइस 265 रुपए प्रति शेयर की थी। लिस्टिंग के बाद यह स्टॉक 145 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल प्राप्त कर चुका है। आपको बताते चले की घर में आई 145 प्रतिशत की तेजी इश्यू प्राइस से कैलकुलेट की गई है। इस समय इसके शेयर की प्राइस 616 है। वही 52 हफ्तों का उच्च स्तर 778.90 रुपए रहा है।
दूसरे नंबर पर मौजूद है टाटा टेक्नोलॉजी
आपको बताते चलें कि टाटा टेक्नोलॉजी की आईपीओ ने आते ही मार्केट में बवाल मचा दिया था। इस स्टॉक एक्सचेंज पर 140 प्रतिशत का प्रीमियम मिला। इस स्टॉक की इश्यू प्राइस 500 रुपए की थी। यह स्टॉक 1200 रुपए की प्राइस पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट किया गया। वही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इसके शेयर की प्राइस 1199.95 रुपए रही। अब तक इश्यू प्राइस पर शेयर में करीब 137 फीसदी की तेजी आई है। यह 52 हफ्ते के 1400 रुपए के उच्चतम स्तर तक भी पहुंच चुका है।
जबरदस्त रिटर्न के साथ ईएमएस लिमिटेड को मिला तीसरा नंबर
इस कंपनी को 21 सितंबर 2023 को लिस्ट किया गया था। उस समय कंपनी ने अपने आईपीओ की कीमत को 211 रुपए रखा था। आपको बताते चलें दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर वाली इस कंपनी के स्टॉक लिस्ट होने के बाद इसके शेयर में इश्यू प्राइस के मुकाबले 119 प्रतिशत तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
सिग्रेचर ग्लोबल (इंडिया) को मिला चौथा स्थान
इस कंपनी का स्टॉक सितंबर 2023 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया था। उसे समय कंपनी ने इसकी इश्यू प्राइस 350 रुपए पर फिक्स की थी। इस समय इस स्टॉक 800 रुपए की वैल्यू पर कारोबार कर रहा है। आपको बताते चलें कि यह 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 809.9 रुपए को भी छू चुका है। परफॉर्मेंस के हिसाब से तो लगता है कि जल्द ही यह स्टॉक अपना नया 52 हफ्ते का उच्च स्तर छू लेगा।
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड
104 प्रतिशत का रिटर्न देकर यह शानदार स्टॉक पांचवें नंबर पर बना हुआ है। जब इस आईपीओ को लांच किया गया था तो इसे 165 रुपए की प्राइस पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एसपी पर लिस्ट किया गया था। वही लिस्टिंग के वक्त बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस आईपीओ की प्राइस 163.3 रुपए की थी।
More From GoodReturns

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications