नयी दिल्ली। ब्याज दरों में भारी गिरावट के बावजूद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भारत में सबसे पसंदीदा सेविंग और निवेश विकल्पों में से एक बनी हुई हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो बिना जोखिम के गारंटीड रिटर्न चाहते हैं। बैंक एफडी में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। एफडी में एक निश्चित मैच्योरिटी अवधि होती है, पर फिर भी इसमें समय से पहले पैसे निकालने की अनुमति होती है। बैंक एफडी को मोटे तौर पर दो कैटेगरी में रखा जा सकता है। इनमें पहला है समय से पहले निकासी वाली एफडी और दूसरी है समय से पहले निकासी के बिना एफडी। पहले ऑप्शन में आप समय से पहले एफडी तोड़ कर अपना पैसा निकाल सकते हैं, जबकि दूसरे ऑप्शन में ये सुविधा नहीं मिलेगी।
देना होता है चार्ज
अगर आप किसी इमरजेंसी के मामले में अपनी एफडी समय से पहले तोड़ने का विकल्प चुनते हैं तो आपको एक निश्चित राशि बतौर जुर्माना देना पड़ेगी। ये जुर्माना सभी बैंकों में होता है। कहीं-कहीं ब्याज दर घटा कर ये जुर्माना वसूला जाता है। यहां हम आपको बताएंगे देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में समय से पहले एफडी तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में।
कितनी घटेगी ब्याज दर
5 लाख रुपये तक की रिटेल टर्म डिपॉजिट पर प्रीमेच्योर विदड्रॉल (समय से पहले एफडी तोड़ना) के लिए 0.50 फीसदी जुर्माना लगेगा, जो सभी अवधियो के लिए लागू है। वहीं 5 लाख रु से अधिक और 1 करोड़ रु तक की रिटेल टर्म डिपॉजिट पर प्रीमेच्योर विदड्रॉल जुर्माना 1 फीसदी होगा। दूसरी बात आपने जिस समय बैंक में एफडी कराई होगी उस समय जो ब्याज दरें थी उसमें आधा या 1 फीसदी ब्याज दर घट कर मिलेगी वो भी उतनी अवधि के लिए जितने समय आपने बैंक में एफडी बरकरार रखी है। ध्यान रहे कि 7 दिन से पहले ही एफडी तोड़ने पर आपको कोई रिटर्न नहीं मिलेगा।
एसबीआई की नयी ब्याज दरें
एसबीआई ने इस महीने की शुरुआत में एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की थी। एसबीआई इस समय 7 दिन - 45 दिन पर 2.9 फीसदी, 46 दिन - 179 दिन पर 3.9 फीसदी, 180 दिन - 210 दिन पर 4.4 फीसदी, 211 दिन - 1 वर्ष से कम पर 4.4 फीसदी, 1 वर्ष - 2 वर्ष से कम पर 4.9 फीसदी, 2 वर्ष - 3 वर्ष से कम पर 5.1 फीसदी, 3 साल - 5 साल से कम पर 5.3 फीसदी और 5 साल - 10 साल तक पर 5.4 फीसदी ब्याज दे रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें
वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई मे इस समय 7 दिन - 45 दिन पर 3.4 फीसदी, 46 दिन - 179 दिन पर 4.4 फीसदी, 180 दिन - 210 दिन पर 4.90 फीसदी, 211 दिन - 1 वर्ष से कम पर 4.9 फीसदी, 1 वर्ष - 2 वर्ष से कम पर 5.60 फीसदी, 2 वर्ष - 3 वर्ष से कम पर 5.60 फीसदी, 3 साल - 5 साल से कम पर 5.80 फीसदी और 5 साल - 10 साल तक पर 6.20 फीसदी ब्याज दे रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों को कितना अधिक ब्याज मिलता है
एसबीआई के अलावा बाकी बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिक ब्याज देते हैं। एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को पाँच वर्षों और अधिक समय की जमा पर 0.80 फीसदी तक अधिक ब्याज देता है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक बैंक की स्पेशल एफडी योजना (SBI Wecare) के तहत एफडी कराए तो एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर 6.20 फीसदी होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
