Top Financial Changes In December 2023: इस आर्टिकल में हम आपको दिसंबर के महीने में होने वाले फाइनेंशियल चेंज के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा करने से आपको दिसंबर महीने में होने वाले बदलाव और कई डेडलाइन की जानकारी मिल जाएगी। तो आप अपने जरूरी काम सही समय पर निपट सकेंगे और झंझट से बच जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही आठ चेंज के बारे में बताने जा रहे हैं।
दिसंबर 2023 में विभिन्न वित्तीय बदलाव होंगे, जिनमें आईपीओ के लिए एक नई समयरेखा, एचडीएफसी बैंक के रेगलिया क्रेडिट कार्ड पर लाउंज एक्सेस में बदलाव और आधार के मुफ्त अपडेशन की समय सीमा शामिल है। हालांकि इस साल कुछ ऐसे बदलाव भी होने वाले हैं, जो आपके पैसों पर भी प्रभाव डाल सकते हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ के लिए नई समय रेखा निर्धारित की गई है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने आईपीओ के लिस्टिंग की टाइमलाइन T+6 से घटाकर T+3 कर दिया है। 1 दिसंबर के बाद आने वाले सभी आईपीओ के लिए यह टाइम फ्रेम जरूरी होगा। इसके तहत 3 वर्किंग दिन के अंदर स्टॉक को लिस्ट किया जाना होगा।
सरकार द्वारा पेश किए गए नए सिम कार्ड नियमों में कई बदलाव आएंगे। इसमें सिम कार्ड की थोक बिक्री बैन करना शामिल है। इसके साथ ही सिम डीलरों का पुलिस वेरिफिकेशन भी इन नए नियम में शामिल किया गया है। नए बदलाव के अंतर्गत टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा पीओएस फ्रेंचाइजी, एजेंटों और डिस्ट्रीब्यूटर्स का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह सभी बदलाव 1 दिसंबर 2023 के बाद से लागू कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 7 नवंबर को एक सर्कुलर जारी किया था। इस दौरान उसने सभी पेमेंट एप्लीकेशन और बैंक को उन यूपीआई आईडी और नंबर को डीएक्टिवेट करने का निर्देश दिया है, जो पिछले 1 साल से एक्टिव नहीं है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2023 तक सभी बैंक और थर्ड पार्टी पेमेंट एप्लीकेशन को यह गाइडलाइन फॉलो करनी है।.
31 दिसंबर 2023 रिवाइज्ड रिटर्न और लेट हुए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख भी है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेफ डिपॉजिट लॉकर के नए नियम के मुताबिक कस्टमर को बैंक के साथ नया एग्रीमेंट साइन करना पड़ेगा। कस्टमर को फिर से लॉकर इस्तेमाल तभी करने दिया जाएगा जब तक वह रेंट देते रहेंगे। इस एग्रीमेंट को साइन करने की डेडलाइन भी 31 दिसंबर 2023 है।
एचडीएफसी बैंक ने अपने रेगलिया क्रेडिट कार्ड के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया है। गौरतलब है कि 1 दिसंबर, 2023 से, रेगलिया क्रेडिट कार्ड के लिए लाउंज एक्सेस कार्डधारक के खर्च पर आधारित होगा। इस नए नियम के तहत कार्डधारक को एक कैलेंडर क्वार्टर में 1 लाख रुपए या उससे ज्यादा का खर्च करते हैं, तो उन्हें दो कंप्लीमेंट्री लॉउन्ज एक्सेस वाउचर का फायदा मिलेगा।
इस साल यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने कि अपने डेडलाइन को बढ़ा दिया है। इस साल सरकार ने इससे पहले दो बार इस डेडलाइन को बढ़ाया था। नई अपडेट के मुताबिक 14 दिसंबर 2023 को आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की डेडलाइन खत्म हो जाएगी।
आपको बतातें चलें कि सेबी ने मौजूदा डीमैट खाताधारकों के लिए नामांकन अंतिम समयसीमा की तारीख को 26 सितंबर से तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2023 कर दी है। इसके अलावा सेबी ने फिजिकल सिक्योरिटी होल्डर्स के लिए पैन, नामांकन, कॉन्टैक्ट डिटेल, बैंक खाता विवरण और उनके संबंधित फोलियो नंबरों के लिए हस्ताक्षर जमा करने की आखिरी तारीख भी 31 दिसंबर को ही रखी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
