How To Choose Good FD: एक ही फिक्स्ड डिपॉजिट में न लगाएं पूरा पैसा, इन खास बातों का भी रखें ध्यान

How To Choose Good FD: फिक्स्ड डिपॉजिट करते समय हम काफी बातों को नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन ये सही बात नहीं है। फिक्स्ड डिपॉजिट करते समय हमें एक ही एफडी में कभी भी पूरा पैसा नहीं लगना चाहिए। साथ ही टेन्योर का पूरा ध्यान देना चाहिए। कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई और यस बैंक ने हाल में ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाया है। अक्सर ऐसा होता है कि हम सिर्फ इंट्रेस्ट रेट देखकर एफडी ले लेते हैं, लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।

एफडी करने से पहले समय और इसमें निवेश पर मिलने वाली टैक्स छूट सहित कई अन्य बातों का ध्यान भी रखना चाहिए, जिससे आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। अगर आपने इन बातों को नजरअंदाज कर दिया तो आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है या पछतावा भी हो सकता है। इसलिए यहां पर हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान देकर आप अपने लिए सही फिक्स डिपॉजिट स्कीम चुन सकते हैं।

fixed-deposit

यदि अगर आप किसी बैंक में 10 लाख रुपए जैसी बड़ी रकम का निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो, इसकी जगह आप 1 लाख रूपए की एफडी 10 बैंकों में कर सकते हैं। या फिर 9 बैंक में आपने 1 लाख रुपए की एफडी करा लें और दो बैंक में 50 हजार रुपए की 2 एफडी करा सकते हैं। ऐसे में अगर आपको कुछ पैसों की जरूरत पड़ती है, तो एक एफडी तुड़वाकर पैसे निकाल सकते हैं और आपके बाकी के सभी फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षित रहते हैं।

गौरतलब है कि ज्यादातर बैंक सीनियर सिटीजन को फिक्स डिपॉजिट पर आम फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट रिटर्न देते हैं। आमतौर पर यह 0.50 प्रतिशत तक ज्यादा ब्याज दर होती है। ऐसे में अगर आपके घर में कोई सीनियर सिटीजन है तो आप उनके नाम से एफडी करवा सकते हैं और आपको ज्यादा ब्याज दर मिल सकती है।

एफडी करते समय उसकी टेन्योर यानी अवधि का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आप एफडी मैच्योर होने से पहले अपने पैसे वापस निकाल लेते हैं तो आपको जुर्माने का भुगतान करना पड़ता है। फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर आपको एक प्रतिशत तक की पेनल्टी देनी पड़ती है। इससे डिपॉजिट पर मिली हुई ब्याज की रकम का 1 परसेंट कट जाता है। इसलिए इंटरेस्ट रेट की वजह से ज्यादा लंबी अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम से भी बचना चाहिए।

फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली लोन की ब्याज दर भी देखना काफी जरूरी है। अगर आप चाहें तो फिक्स डिपॉजिट पर लोन भी ले सकते हैं। इसके तहत आपको फिक्स्ड डिपॉजिट की वैल्यू का 90 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन लेते हैं, तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से एक से दो प्रतिशत ज्यादा ब्याज देना होता है। अगर आपकी एफडी पर करीब 8 प्रतिशत तक इंट्रेस्ट रेट मिल रहा है, तो आपको 9 से 10 परसेंट तक इंट्रेस्ट रेट पर लोन मिल सकता है। अगर एफडी पर 6 प्रतिशत इंट्रेस्ट मिल रहा है, तो लोन 7 से 8 प्रतिशत की ब्याज पर में मिलेगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+