HDFC Bank Regalia Credit Cards: भारत के लीडिंग प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक एचडीएफसी बैंक ने अपने रेगलिया क्रेडिट कार्ड के लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में कुछ जरूरी बदलाव की घोषणा की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 1 दिसंबर 2023 से ही बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड में किए गए बदलाव जारी कर दिए जाएंगे। कंपनी ने लाउंज एक्सेस के फायदों के लिए क्रेडिट कार्ड खर्चे पर मुख्य तौर से ध्यान केंद्रित किया है और इन परिवर्तनों को लागू किया है।
बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड की लाउंज एक्सेस स्कीम में किए गए बदलाव के तहत रेगलिया क्रेडिट कार्ड होल्डर को एक कैलेंडर क्वार्टर यानी 3 महीने के अंदर कम से कम 1 लख रुपए या उससे ज्यादा का खर्च क्रेडिट कार्ड के जरिए करना होगा। आपको बताते चले की यह क्वार्टर फाइनेंशियल ईयर क्वार्टर से अलग होगा।

कैसे बनी है क्वाटर्स की कैटेगरी
इन क्वार्टर्स को जिस कैटेगरी में बांटा गया है उसके अनुसार जनवरी से मार्च तक पहला क्वार्टर होगा,दूसरा क्वार्टर अप्रैल से जून तक होगा, आपका तीसरा क्वार्टर जुलाई से सितंबर महीने तक का होगा वहीं अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक चौथ क्वार्टर होगा। इन क्वार्टर में एक लाख या उससे अधिक का पेमेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए करने से आपको लॉउंज एक्सेस के फायदे मिल पाएंगे।
कैसे करें लाउंज एक्सेस वाउचर के लिए अप्लाई
इस दौरान लाउंज एक्सेस का लाभ उठाने की प्रक्रिया को भी सुव्यवस्थित किया गया है। इसके लिए दिया गया कम से कम 1 लाख रुपए का स्पेंडिंग क्राइटेरिया पूरा करने के बाद आपको रेगलिया स्मार्टबाय पेज और बैंक की वेबसाइट पर मौजूद लाउंज बेनिफिट पेज पर जाना होगा। यहां पर आप अपना लाउंज एक्सेस वाउचर जनरेट कर पाएंगे और इसका लाभ उठा पाएंगे।
भारत के बाहर लाउंज एक्सेस का नियम
भारत के बाहर यानी विदेश में लाउंज एक्सेस के लिए, कार्डधारक को अपने एचडीएफसी बैंक रेगलिया क्रेडिट कार्ड पर कम से कम कर रीटेल ट्रांजैक्शन पूरे करने होंगे। इसके बाद वे प्रायरिटी पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यह पास कार्डधारक और ऐड ऑन मेंबर्स को हर कैलेंडर ईयर में 6 कॉम्प्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस विजिट देता है। गौरतलब है कि अगर आपकी एक कैलेंडर ईयर में 6 विजिट कंप्लीट हो चुकी है और उसके बाद भी आप ट्रैवल करते हैं तो आपको हर विजिट पर 27 डॉलर प्लस जीएसटी का शुल्क भी देना होगा।
आइए जानते हैं कि इस लाउंज एक्सेस वाउचर को इस्तेमाल कैसे करना है
इसके लिए आपको पहले रेगलिया क्रेडिट कार्ड से एक कैलेंडर क्वार्टर यानी 3 महीने के समय में 1 लाख रुपए या उससे ज्यादा का खर्च करना पड़ेगा।
उसके बाद आपके ऊपर दिए गए तरीके से वाउचर के लिए अप्लाई करना पड़ेगा। इसके लिए रेगलिया स्मार्टबाय पेज पर जाएं फिर लाउंज बेनिफिट्स पर क्लिक करें उसके बाद लाउंज एक्सेस वाउचर पर क्लिक करके अपना वाउचर जनरेट करें।
जैसे ही आप जनरेट वाउचर पर क्लिक करेंगे आपको एसएमएस या ईमेल के जरिए वाउचर मिल जाएगा।
इसके बाद आप उस एसएमएस या ईमेल को खोलेंगे तो आपको पीडीएफ फॉर्मेट में अपना ई-वाउचर मिल जाएगा।
इस ई-वाउचर में आपको एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे लाउंज टर्मिनल पर जाकर स्कैन करना है।
एचडीएफसी बैंक रेगलिया क्रेडिट कार्ड धारकों को इन बदलाव की जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि उनकी लाउंज विजिट के बाद जो भी चार्ज होंगे उनको स्टेटमेंट में बिल कर दिया जाएगा और इस ट्रांजैक्शन के लिए उन्हें कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा। वहीं करंसी कन्वर्जन रेट भी बिलिंग डेट के मुताबिक एक्सचेंज रेट पर निर्भर करेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications