How will the stock market open today: फेड रिजर्व की ओर से नरम नीति की उम्मीदें बढ़ने के कारण अमेरिकी शेयर बाजारों में उछाल के कारण गुरुवार को भारतीय बाजार हरे निशान में खुल सकते हैं। शुरुआती घंटों में, गिफ्ट निफ्टी में थोड़ा ऊपर कारोबार कर रह है, जबकि एशियाई शेयरों में मिश्रित कारोबार हुआ। वहीं जापानी शेयर बाजार में मामूली बढ़त रही। ग्लोबल रुझानों के अलावा, भारत में वित्त वर्ष 2024 की अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए जीडीपी आंकड़ें आज जारी होंगे। शेयर बाजार इस पर भी नजर रखेगा।
आज गिफ्ट निफ्टी सुबह 644 बजे 1.5 अंक या 0.01% बढ़कर 19,480 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी आज 19,478.5 अंक पर खुला और क्रमशः 19,487.5 अंक से 19,436.5 अंक के इंट्राडे हाई और लो बनाया।

शुरुआती कारोबार में, अमेरिकी शेयरों के सकारात्मक रुझानों को देखते हुए एशियाई शेयरों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 108.29 अंक उछला, हालांकि, दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक नीचे रहा और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 हरे रंग में कारोबार कर रहा था।
वहीं बीती रात वॉल स्ट्रीट के शेयरों ने लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। आगामी नीति में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से दरों में और बढ़ोतरी की संभावना को कम कर दिया है। बीती रात नैस्डेक सबसे अधिक लाभ में रहा। दरों में बढ़ोतरी की कम संभावना पर, व्यापारियों ने डॉलर की बिकवाली की है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 37.57 अंक बढ़ गया और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.4% बढ़ कर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कंपोजिट ने 0.5% से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ।
गुरुवार के लिए ट्रेड गाइड
प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान उपाध्यक्ष वैशाली पारेख को उम्मीद है कि गुरुवार के कारोबार के दौरान निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 19,250 अंक/19,275 अंक के आसपास समर्थन मिलेगा, जबकि रजिस्टेंस 19,400 अंक/19,450 अंक के स्तर पर देखा जा सकता है।
वैशाली पारेख के आज के लिए इंट्राडे ट्रेड के लिए शेयर
- सेल को 102 रुपये के लक्ष्य के लिए 85 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 91.40 रुपये पर खरीदें।
- शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को 155 रुपये के लक्ष्य के लिए 116 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 128 रुपये पर खरीदें।
- इंडस टावर को 170 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 205 रुपये के लक्ष्य के लिए 179 रुपये पर खरीदें।
नोट: यहां पर जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications