Risk factors related to Tata Technologies IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ निवेश के लिए खुला हुआ है। इसमें 24 नवंबर, 2023 तक निवेश किया जा सकता है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये का है। अगर कंपनी को ऊपरी प्राइस बैंड पर पैसा मिलता है तो कंपनी का मूल्यांकन 20,283 करोड़ रुपये का हो जाएगा। लेकिन इसके बाद भी टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ के निवेश से पहले इससे जुड़े 4 जोखिमों को जरूर जान लेना चाहिए।
जानिए टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ से जुड़े 4 जोखिम
टाटा टेक्नोलॉजीज के टॉप दो कैप्टिव ग्राहक, टीएमएल और जेएलआर, इसके टीओआई का लगभग 40 प्रतिशत कारोबार देते हैं। इससे कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण राजस्व जोखिम पैदा होता है।
टाटा टेक्नोलॉजीज का राजस्व ऑटोमोटिव सेगमेंट में केंद्रित ग्राहकों पर अत्यधिक निर्भर है। इसमें एक तरह का रिस्क है।
टाटा टेक्नोलॉजीज को उम्मीद है कि भविष्य में राजस्व का एक बड़ा हिस्सा ईवी वाहन कंपनियों से आएगा। इस सेक्टर में कई स्टार्टअप कंपनियां पहले से ही हैं। इन कंपनियों की फंडिंग योजनाओं, भविष्य के उत्पाद रोडमैप, विकास को प्रबंधित करने की क्षमता, साख योग्यता और स्वामित्व परिवर्तन के बारे में अनिश्चितताएं व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।
इसके अलाव टाटा टेक्नोलॉजीज में पहले नकारात्मक नकदी प्रवाह रहा है। यह भविष्य में भी जारी रह सकता है। इससे तरलता और संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को लेकर निवेशकों का रुझान बना हुआ है। आज दूसरे दिन तक 4.5 करोड़ ऑफर साइज के मुकाबले 32.44 करोड़ इक्विटी शेयरों की बोली आ चुकी हैं। इस प्रकार से यह आईपीओ अभी तक 7.21 गुना सब्सक्रिप्शन हो चुका है। निवेशकों की सभी श्रेणियों से प्रतिक्रिया अच्छी है। टाटा टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों और टाटा मोटर्स के शेयरधारकों ने भी पहले दिन से ऑफर में भाग लिया और उनके लिए निर्धारित हिस्से से 1.35 गुना और 10.55 गुना भर चुका है।
आइये अब जानते हैं टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ की खास बातें
आईपीओ खुलने और बंद होने की तारीख: आईपीओ सदस्यता के लिए 22 नवंबर, 2023 को खुल गया है और 24 नवंबर, 2023 को बंद होगा।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का प्राइस बैंड: इश्यू के लिए प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ऊपरी मूल्य बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन 20,283 करोड़ रुपये है।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ऑफर डिटेल: टाटा टेक ने ऊपरी मूल्य बैंड पर सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से 3,042.51 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस इश्यू में प्रमोटर और निवेशकों द्वारा केवल ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल है। प्रमोटर टाटा मोटर्स ओएफएस में 2,314 करोड़ रुपये मूल्य के 4.62 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ जारी करने के उद्देश्य: चूंकि ऑफर पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए टाटा टेक्नोलॉजीज को इस इश्यू से कोई पैसा नहीं मिलेगा। इसके बजाय, सारी आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का लॉट साइज: निवेशक न्यूनतम 30 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 300 के गुणकों के लिए बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशकों द्वारा न्यूनतम निवेश 14,250 रुपये (30 (लॉट आकार) x 475 (निचला मूल्य बैंड) पर होगा। ऊपरी स्तर पर बोली की रकम बढ़कर 15,000 रुपये हो जाएगी।
टाटा टेक्नोलॉजीज की प्रोफाइल: टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज एक वैश्विक इंजीनियरिंग सेवा कंपनी है, जो वैश्विक मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) और उनके टियर 1 आपूर्तिकर्ताओं को टर्नकी समाधान सहित उत्पाद विकास और डिजिटल समाधान प्रदान करती है। टाटा टेक एक विशुद्ध रूप से विनिर्माण-केंद्रित इंजीनियरिंग, अनुसंधान और विकास (ईआर एंड डी) कंपनी है, जो मुख्य रूप से ऑटोमोटिव उद्योग पर केंद्रित है।
टाटा टेक्नोलॉजीज की वित्तीय स्थिति: कंपनी ने मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए शुद्ध लाभ में 42.8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 624 करोड़ रुपये और इसी अवधि के दौरान परिचालन से राजस्व में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,414.2 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। सितंबर वित्त वर्ष 24 को समाप्त छह महीने की अवधि में, लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 351.9 करोड़ रुपये हो गया और राजस्व एक साल पहले की अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़कर 2,526.7 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ के लीड मैनेजर: टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और बोफा सिक्योरिटीज इंडिया हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ के लिस्टिंग की तारीख: टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ शेड्यूल के अनुसार शेयर बाजार में 5 दिसंबर 2023 को लिस्ट होगा और उसी दिन से इसमें ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications