
Top 10 Small Cap Mutual Fund Schemes : अगर किसी को अंदाजा न हो कि म्यूचुअल फंड कितना अच्छा रिटर्न देते हैं, तो टॉप 10 स्माॅल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न पर नजर डाली जा सकती है। इन फंड ने निवेशकों का पैसा 3 साल में ही चार गुना से ज्यादा तक कर दिया है। यहां पर 3 साल का रिटर्न इसलिए बताया जा रहा है कि म्यूचअल फंड में निवेश लम्बे समय के लिए अच्छा बताया जाता है।
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार चाहे निवेश एकमुश्त किया जाए या हर माह सिप माध्यम से निवेश किया जाए, लेकिन जब भी म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाए तो वह लम्बे समय के लिए होना चाहिए। यह समय कम से कम 3 साल जरूरत हो। हालांकि इस समय को जितना भी बढ़ाया जाए, उतना ही अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
अब जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 48.18 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 4.12 लाख रुपये कर दिया है।
अब जानिए और टॉप 3 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न
- केनरा रोबेको स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 33.11 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.66 लाख रुपये कर दिया है।
- बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 32.81 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.64 लाख रुपये कर दिया है।
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 31.34 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.52 लाख रुपये कर दिया है।
अब जानिए और टॉप 3 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न
- टाटा स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 29.73 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.41 लाख रुपये कर दिया है।
- एडलवाइस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 29.36 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.38 लाख रुपये कर दिया है।
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 27.99 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.29 लाख रुपये कर दिया है।

अब जानिए और टॉप 3 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न
- एचएसबीसी स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 27.75 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.27 लाख रुपये कर दिया है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 26.20 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.18 लाख रुपये कर दिया है।
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 26.10 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2.10 लाख रुपये कर दिया है।
नोट : यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 9 फरवरी की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
