Know 3 earning opportunities in Share Market today: वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान के साथ खुल सकते हैं। शुरुआती घंटों में, गिफ्ट निफ्टी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके चलते माना जा सकता है कि सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआती तेजी के साथ हो सकती है।
गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, बुधवार सुबह 6.05 बजे 78.5 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 19,425.5 अंक पर कारोबार कर रहा था। यह सूचकांक 19,347 अंक पर खुला और क्रमशः 19,427.0 अंक से 19,305.0 अंक के दायरे में कारोबार किया।

शुरुआती कारोबार में, अमेरिकी शेयरों के सकारात्मक रुझानों को देखते हुए एशियाई शेयरों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई-225 160.08 अंक उछला, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.9 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.7 प्रतिशत तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
वहीं बीती रात अमेरिका का डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.9 प्रतिशत उछल गया, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.5% बढ़ा। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट ने 1.74% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
वहीं भारत में कल यानी मंगलवार को सेंसेक्स 79.22 अंक या 0.12% बढ़कर 65,075.82 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी-50 36.60 अंक अंक या 0.19% बढ़कर 19,342.65 अंक पर बंद हुआ था।
जहां तक आज यानी बुधवार को शेयर बाजार की बात है तो प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष - तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख के अनुसार आज कारोबार के दौरान निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 19,250/19,275 अंक के आसपास समर्थन मिलेगा, जबकि प्रतिरोध 19,4000/19,450 अंक पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, बैंक निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 44,000/44,200 अंक की रेंज में समर्थन मिलने की संभावना है और प्रतिरोध 44,800/45,000 अंक के बीच देखा जा सकता है।
जानिए आज के टॉप 3 इंट्राडे शेयर
पारेख ने बुधवार को खरीदने के लिए 3 शेयरों की सिफारिश की है
- नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल को 4850 रुपये के लक्ष्य के लिए 4500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 4624.90 रुपये पर खरीदे सकते हैं।
- बोडल केमिकल्स को 100 रुपये के लक्ष्य के लिए 75 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 82.70 रुपये पर खरीद सकते हैं।
- निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट को 360 रुपये के लक्ष्य के लिए 300 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 317.15 रुपये पर खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
