नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड के माध्मय से इनकम टैक्स बचाने वालों को लाखों रुपये का फायदा हुआ है। म्यूचुअल फंड में आयकर बचाने वाले म्यूचुअल फंड इक्विटी लिंक म्यूचुअल फंड (ईएलएसएस) कहा जाता है। ऐसे में म्यूचुअल फंड में पैसा केवल 3 साल के लिए ही लॉकइन रहता है। यानी ईएलएसएस फंड में निवेश करने पर पैसा 36 माह बाद निकाला जा सकता है। जबकि आयकर बचाने के अन्य विकल्प में यह लॉकइन पीरियड कम से कम 5 साल का होता है। ऐसे म्यूचुअल फंड पैसों का निवेश शेयर बाजार में करते हैं, यही कारण है कि यहां पर काफी ज्यादा रिटर्न मिला है। एक साल में तो 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। वहीं अगर ज्यादा दिनों का रिटर्न देखा जाए तो यह भी काफी अच्छा रहा है। आइये जानते हैं कि इन ईएलएसएस स्कीमों का 1 साल, 3 साल, 5 साल और 10 में रिटर्न कितना रहा है। वहीं अगर इन म्यूचुअल फंड स्कीमों में 10,000 रुपये महीने का निवेश किया जाता तो यह 1 साल, 3 साल, 5 साल और 10 साल में जानिए कितने लाख रुपये हो जाता है।
आइये पहले जानते हैं ईएलएसएस स्कीमों का रिटर्न
1 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
-क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया एक साल में 58.79 फीसदी का रिटर्न।
-बीओआई एक्सा टैक्स सेवर एडवांटेज म्यूचुअल फंड ने दिया एक साल में 36.26 फीसदी का रिटर्न।
-केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया एक साल में 33.65 फीसदी का रिटर्न।
-मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया एक साल में 27.06 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया एक साल में 23.34 फीसदी का रिटर्न।
3 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
-क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 3 साल में 16.66 फीसदी का रिटर्न।
-केनरा रोबेको सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 3 साल में 16.04 फीसदी का रिटर्न।
-मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 3 साल में 13.62 फीसदी का रिटर्न।
-एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 3 साल में 13.57 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 3 साल में 11.03 फीसदी का रिटर्न।
5 वर्ष में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
-मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 5 साल में 21.95 फीसदी का रिटर्न।
-क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 5 साल में 21.31 फीसदी का रिटर्न।
-बीओआई एक्सा टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 5 साल में 18.13 फीसदी का रिटर्न।
-जेएम टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 5 साल में 17.44 फीसदी का रिटर्न।
-एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 5 साल में 16.76 फीसदी का रिटर्न।
10 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
-एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 10 साल में 17.45 फीसदी का रिटर्न।
-इनवेस्को इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 10 साल में 14.32 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 10 साल में 13.87 फीसदी का रिटर्न।
-टाटा इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 10 साल में 13.76 फीसदी का रिटर्न।
-केनरा रोबेको सेवर म्यूचुअल फंड ने दिया 10 साल में 13.49 फीसदी का रिटर्न।
जानिए 10,000 रुपये महीने का निवेश कितना हो गया
-क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने का निवेश एक साल में बढ़कर 1,83,903 रुपये हो गया है।
-क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने का निवेश 3 साल में बढ़कर 5,81,944 रुपये हो गया है।
-मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने का निवेश 5 साल में बढ़कर 10,15,183 रुपये हो गया है।
-एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी सेवर म्यूचुअल में 10,000 रुपये महीने का निवेश 10 साल में बढ़कर 31,11,747 रुपये हो गया है।
नोट : एनएवी 14 जनवरी 2021 की है। रिटर्न की गणना इसी दिन की एनएवी के हिसाब से की गई है। 1 साल का रिटर्न वार्षिक और 1 साल से ज्यादा का रिटर्न हर साल मिला औसत रिटर्न है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
