नई दिल्ली, मार्च 4। एक तरफ काफी समय से महामारी का दौर चल रहा है। इसके चलते जहां आम लोगों को रोज का खर्च चलाने लायक कमाई करना भी कठिन हो रहा है, वहीं अमीर की दौलत इस दौरान काफी तेजी से बढ़ी है। स्थिति यह है कि भारत में अमीर बनने वालों की संख्या महामारी के दौरान काफी ज्यादा रही है। यह बात एक रिपोर्ट में सामने आई है।
आइये जानते हैं कि किस रिपोर्ट में यह चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
नाइट फ्रैंक ने जारी की है यह रिपोर्ट
नाइट फ्रैंक एक वैश्चिक कंपनी है। यह इस तरह के आंकड़े जुटाकर हर साल रिपोर्ट जारी करती है। इसकी ताजा रिपोर्ट में भारत के अमीरों की जानकारी सामने आई है। नाइट फ्रैंक की इस वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 2021 में अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ-इंडिविजुअल्स की संख्या में भारत में बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत में ऐसे लोगों की संख्या में 11 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं दूसरी तरफ दुनिया में ऐसे अरबपतियों की संख्या औसतन 9.3 फीसदी ही बढ़ी है। यानी भारत में यह संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2021 के दौरान 51,000 से ज्यादा लोगों की शुद्ध संपत्ति 3 करोड़ डॉलर से अधिक थी। 3 करोड़ डॉलर का मतलब होता है कि भारतीय रुपये में करीब 226 करोड़ रुपये।
दुनिया में भारत का तीसरा स्थान
अरबपतियों के मामले में भारत का रुतबा कायम है। अमेरिका और चीन के बाद 2021 में भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में तीसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार, इक्विटी बाजार और डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलने के चलते भारत में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 69 प्रतिशत अमीरों की संपत्ति में साल 2022 में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति एशिया में ही हैं। वर्ष 2021 में दुनिया भर के कुल अरबपतियों में से 36 प्रतिशत एशिया में थे।
पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं अरबपति
इस रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 2020 और 2021 के बीच अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। इस दौरान, अरबपतियों की संख्या में अमेरिका में 12.2 फीसदी, रूस और सीआईएस में 11.2 फीसदी, आस्ट्रेलिया में 9.8 फीसदी, मध्य पूर्व में 8.8 फीसदी, लैटिन अमेरिका में 7.6 फीसदी, यूरोप में 7.4 फीसदी और एशिया में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि इस दौरान केवल अफ्रीका में अरबपतियों की संख्या में 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
जानिए भारत के किस शहर में सबसे ज्यादा अरबपति
भारत में अगर शहरों के हिसाब से देखा जाए तो बंगलुरु में सबसे ज्यादा अमीर बसते हैं। बंगलुरु में 226 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति वाले अमीरों की संख्या में करीब 17.1 फीसदी बढ़ी है। वहीं दिल्ली ऐसे अमीरों की संख्या 12.4 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा मुंबई में 9 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। नाइट फ्रैंक का कहना है कि अगले 5 साल में वैश्विक स्तर ऐसे अमरीों की संख्या में 28 फीसदी की बढ़त आ सकती है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications