नई दिल्ली। रिलायंस यानी आरआईएल की खुदरा कारोबार कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को दूसरा बड़ा ग्लोबल निवेशक मिल गयाा है। कंपनी ने बताया है कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म केकेआर रिलायंस रिटेल में 5550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके बदले में केकेआर को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 1.28 फीसदी दी जाएगी। इससे पहले भी केकेआर ने रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 11,367 करोड़ रुपये का निवेश किया था। केकेआर ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरवीएल) में यह निवेश प्री मनी इक्विटी वैल्यू 4.21 लाख करोड़ रुपये पर किया है।

रिलायंस रिटेल को मिला दूसरा बड़ा निवेश
रिलायंस रिटेल में केकेआर से पहले अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी निवेशक फर्म सिल्वर लेक पार्टनर्स ने 7500 करोड़ रुपयों का निवेश किया है। इस निवेश के बदले सिल्वर लेक को रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी की हिस्सेदारी मिली थी।
जानिए रिलायंस रिटेल का आकार
रिलायंस रिटेल लिमिटेड देश में 12000 से ज्यादा स्टोर हैं। कंपनी करीब 64 करोड़ खरीददार सालाना आते हैं। कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित कर रही है, जहां उपभोक्ताओं को किफायती रेट पर आसानी से सामान मिल सके।
क्या कहा मुकेश अंबानी ने
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि वह रिलायंस रिटेल वेंचर्स में निवेशक के रूप में केकेआर का स्वागत करते हैं। प्रत्येक भारतीय के लाभ के लिए हम भारतीय रिटेल ईको-सिस्टम को विकसित करने और बदलने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे। हम अपने डिजिटल सेवाओं और रिटेल बिजनेस में केकेआर के ग्लोबल प्लेटफॉर्म, इंडस्ट्री नॉलेज और ऑपरेशनल एक्सपर्टिस का लाभ लेने को तैयार हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
