भारत के कार बाजार में इस साल मंदी छाई हुई है। जी हां एक तरफ जहां इस साल अगस्त में ऑटो सेक्टर में भारी मंदी आई थी।
नई दिल्ली: भारत के कार बाजार में इस साल मंदी छाई हुई है। जी हां एक तरफ जहां इस साल अगस्त में ऑटो सेक्टर में भारी मंदी आई थी। जिसकी वजह से गाड़ियों की सेल में गिरावट आया। वहीं कारों की बिक्री में जबर्दस्त आई गिरावट के कारण कई डीलरशिप बंद हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोरिया की कार मेकर किया मोटर्स इस मंदी को चुनौती दे रही है। जी हां किया मोटर्स भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। बता दें कि 260 बिक्री केंद्र से शुरू करने के बाद कंपनी अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर गौर कर रही है और इसी सिलसिले में 50 के करीब नए बिक्री केंद्र खोले जाने की योजना है।

मार्केट में जबर्दस्त मांग
जानकारी दें कि भारत में किया मोटर्स की एकमात्र किया सेल्टॉस की जबर्दस्त मांग है। अगस्त 2019 में लॉन्च होने के बाद से किया सेल्टॉल की अब तक 62,000 यूनिट की बुकिंग हो चुकी है। इसमें से 33,000 यूनिट की आपूर्ति की जा चुकी है। यह एक ऐसा ब्रैंड है जिसमें वेटिंग टाइम एक महीने से ज्यादा का है। वहीं दूसरे कार ब्रैंड की बिक्री घटी है, लेकिन किया सेल्टॉस को लेकर कार खरीदारों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।
वाहनों की बिक्री के मामले में किया मोटर्स टॉप-5 में
किया मोटर्स ने इसी साल भारत में दस्तक दी है। बता दें कि अक्टूबर 2019 में वाहनों की बिक्री के मामले में किया मोटर्स टॉप-5 में अपनी जगह बना चुका है। इसका मार्केट शेयर 4.52 फीसदी पर पहुंच गया है। अक्टूबर महीने में किया सेल्टॉस की 13,200 यूनिट बिकी है। मार्केट शेयर के हिसाब से मारुती सुजुकी पहले नंबर पर, हुंडई मोटर इंडिया दूसरे नंबर पर, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर और चौथे नंबर पर टाटा मोटर्स है। जबकि टोयोटा मोटर्स छठवें नंबर पर है। इसकी सालाना ग्रोथ में 5.87 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं रेनो इंडिया का नाम लिस्ट में सातवें नंबर पर है। अक्टूबर 2019 में रेनो की 11516 कारें बिकीं। होंडा ने अक्टूबर 2019 में 10010 कारें बेची, जबकि अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 14187 यूनिट था। इसकी मासिक ग्रोथ में 29.44 फीसदी की कमी आई है। टॉप 10 कार कंपनियों की लिस्ट में यह आठवें नंबर पर है। फोर्ड ने नौवें नंबर पर अपना नाम दर्ज करवाया है। एमजी मोटर्स का लिस्ट में दसवां नंबर है। एमजी मोटर्स ने भी इसी साल भारत में कदम रखा है। कंपनी ने यहां हेक्टर एसयूवी को लॉन्च किया है और कंपनी के लिए हिट प्रोडक्ट साबित हुई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
