नई दिल्ली, अक्टूबर 23। लाखों किसानों के खाते में आज हजारों करोड़ रु ट्रांसफर किए गए हैं। ये पैसा मध्य प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ट्रांसफर किया है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को साल में 2 बार 2-2 हजार रु की किस्त मिलती है। आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में किसान कल्याण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खाते में 1540 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।
77 लाख किसानों को मिला पैसा
कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के मिंटो हॉल में किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत राज्य के 77 लाख किसानों के खातों में एक क्लिक से 1,540 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। आपको बता दें कि इस योजना के लिए किसान का केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत होना जरूरी है। ये पैसा राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना से अलग मिलता है।
44 जिलों के किसानों को मिला मौका
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन 77 लाख किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए वे राज्य के कुल 44 जिलों से हैं। बता दें कि यह राशि 2021-22 की है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों और लागत के बावजूद सिंचाई के लिए बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी।
क्या है सरकार का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक राज्य में 65 लाख हेक्टर भूमि पर सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके लिए सरकार पानी की आधुनिक तकनीक से व्यवस्था करेगी। पुराने तालाबों, बावड़ी और अन्य जल स्रोतों को भी फिर से एक्टिव किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार नदियों से पाइपलाइन के जरिये खेतों तक पानी पहुंचा रही है।
तीन गुना बढ़ी अन्न की पैदावार
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक अन्न की कुल पैदावार 2 करोड़ मीट्रिक टन थी, जो अब बढ़ कर 6 करोड़ मीट्रिक टन हो गयी है। राज्य में कृषि की विकास दर 1.5-2 प्रतिशत से बढ़ कर 18 प्रतिशत हो गई है। उनके अनुसार किसान अब साल में 3-3 फसलें उगा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15000 करोड़ रु एक परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में भी नल के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना पर काम चल रहा है।
योजना का टार्गेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का असल मकसद किसानों की इनकम में बढ़ोतरी करना है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों की आर्थिक सहायता करती है। इससे किसान अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। ये पैसा कर्ज में पड़े किसानों की काफी मदद करेगा। साथ ही वे इन पैसों से खेती का सामान खरीद सकते हैं। असल में ये योजना पीएम किसान सम्मान निधि से साथ लिंक की गयी है। जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा मिल रहा है यानी वे इस योजना की लिस्ट में शामिल हैं उन्हें ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications