नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने किसानों के लिए खास पहल शुरू की है। अब हर वो किसान जिसके पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) है घर बैठे ही अपनी क्रेडिट लिमिट को बढ़ा या घटा सकेगा। इससे किसान जरूरत के समय बैंक से ज्यादा लोन ले सकेगा। असल में एसबीआई ने योनो कृषि पर एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसे किसान क्रेडिट कार्ड रिव्यू या केसीसी रिव्यू ऑप्शन कहा जाएगा। अच्छी बात ये है कि किसानों को अब अपने क्रेडिट कार्ड सीमा में बदलाव के लिए आवेदन करने के लिए बैंक शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एसबीआई के अनुसार इसके लिए योनो कृषि पर केसीसी की समीक्षा के विकल्प से किसान बिना किसी कागजी कार्रवाई के घर बैठे सिर्फ चार क्लिक में आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन होगा सारा काम
एसबीआई ने जानकारी दी है कि केसीसी की समीक्षा बिना बैंक ब्रांच जाए घर बैठे हो सकेगी। इसके लिए आप अपने मोबाइल पर एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड करें और लॉगइन करने के बाद योनो कृषि ऑप्शन पर जाएं और फिर खाता ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद केसीसी रिव्यू विकल्प चुनें और आवेदन कर दें। आइए जानते हैं किसान क्रेडिट कार्ड के फीचर्स के बारे में।
केसीसी के स्पेशल फीचर्स
बता दें कि केसीसी पर आपको बिना गारंटी 1.60 लाख रु तक का लोन मिल सकता है। आपको मुफ्त एटीएम-कम-डेबिट कार्ड भी मिलेगी। 3 लाख रुपये तक की लोन राशि पर 2 फीसदी की सालाना दर से ब्याज पर छूट मिलती है। यदि लोन जल्दी चुकाया जाता है तो प्रति वर्ष 3 फीसदी की दर से अतिरिक्त ब्याज छूट दी जाती है। नियत तारीख तक लोन न चुकाने की स्थिति में कार्ड रेट पर ब्याज का भुगतान करना होगा। पुनर्भुगतान की अवधि उस फसल की अनुमानित कटाई और मार्केटिंग अवधि के अनुसार तय की जाएगी जिसके लिए लोन दिया गया है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत
आईडी प्रूफ के लिए आप वोटर आईडी कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / आधार कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं। वहीं एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी कार्ड / पासपोर्ट / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिया जा सकता है।
ऐसे बनवाएं केसीसी
सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। इस वेबसाइट में किसान टैब के दाईं ओर केसीसी फॉर्म डाउनलोड करने का विकल्प दिया गया है। यहां से फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट करने के बाद उसे भरें। इसके बाद अपने नजदीकी बैंक में फॉर्म भरें और सब्मिट करें। कार्ड तैयार होने के बाद बैंक आपको सूचित करेगा और कार्ड आपके पते पर भेज देगा।
इस बाद का रखें ध्यान
यदि आपने पहले से कृषि लोन लिया हुआ है तो इसके बारे में जानकारी देना महत्वपूर्ण है। कितनी जमीन आपके नाम पर है, गाँव का नाम, सर्वेक्षण / खसरा नंबर। कितनी एकड़ जमीन है और कौन सी फसलें बोई जाने वाली हैं, यानी रबी, खरीफ या ऐसी ही अन्य जानकारी फॉर्म में देनी होगी। साथ ही आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया हुआ होना चाहिए।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
