नयी दिल्ली। खेती करने वाले किसानों की अकसर परेशानियां भरी खबरें ही सामने आती हैं। खेती या बागवानी करने वालों की अपनी ही चुनौतियां होती हैं। फिर चाहे वे फसल से जुड़ी हों या आर्थिक स्थिति से। मगर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक किसान ने मिसाल कायम कर दी है। दरअसल ये किसान किन्नू की बागवानी हर साल 10 लाख रु तक की कमाई कर रहा है। आइए जानते हैं कि इस किसान की पूरी कहानी।
राजस्थान का है ये किसान
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के कस्बा सिंघाना से कुछ किलोमीटर पर घरड़ाना कलां गांव के रहने वाले चौधरी सुमेर राव ही किन्नू की बागवानी से हर साल 10 लाख रु की कमाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके किन्नू कि मंग अमेरिका तक से आ रही है। वन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनके इस अनूठे सफर की कहानी 2014 में शुरू हुई, जब वे अपने एक शिक्षित दोस्त की सहायता से 30 रु प्रति की दर से 100 पौधे लाए। उन्होंने इन पौधों को अपनी 2 बीघा जमीन में लगा दिया। इस समय उनके वैसे उनके बगीचे में किन्नू के 200 पौधों के अलावा 150 मौसमी के भी पौधे हैं।
चुनौतियों को पार करके हासिल किया मुकाम
सुमेर राव के सामने किन्नू की बागवानी शुरू करने पर ही एक बड़ी दिक्कत आई। उनके पौधे मुरझाने और बर्बाद होने लगे। मगर उन्होंने इसका हल ढूंढ निकाला। राव ने नीम पत्ता और गोबर मिला कर जैविद खाद बनाई। साथ ही स्प्रे भी तैयार किया। इस खाद से पौधों में नया जीवन आ गया। फिर उन्होंने खाद-कीटनाशक दवा नहीं खरीदी, बल्कि अपने से ही तैयार खाद और स्प्रे का इस्तेमाल करने लगे। अब राव जिले के दूसरे किसानों को भी किन्नू का बगीचा लगाने में मदद करते हैं। साथ ही अपने तैयार पौधे, खाद और स्प्रे भी देते। पौधों की देखभाल के लिए वे पैसे लेते हैं और किन्नू की बागवानी सिखाने के अलावा वे इसकी मार्केटिंग में लगे हुए हैं। अपने किन्नू की बागवानी के अलावा वे इन सब चीजों के लिए चार्ज लेते हैं।
दबा कर हो रही कमाई
राव ने 100 पौधों और 2 बीघा जमीन से शुरुआत की थी। मगर उनका ये कारोबार 10 बीघा तक पहुंच गया है। वे किन्नू की भारी पैदावार कर रहे हैं। वे किन्नू को रिटेल और होलसेल दोनों तरह से बेचते हैं। स्थिति ये है कि दिल्ली और जयपुर के साथ ही अमेरिका से उनके किन्नू के लिए डिमांड आई है। जहां तक कमाई का सवाल है तो राव किन्नू बेच कर हर साल 7 लाख रुपए तक कमा रहे हैं। बाकी पौधे, खाद, नवाचार और ट्रेनिंग से वे 3 लाख रु सालाना से अधिक कमा रहे हैं। यानी हर साल उनकी इनकम 10 लाख रुपए से है।
संतरे जैसे होता है किन्नू
किन्नू दिखने में बिल्कुल संतरे जैसा ही होता है। इन दोनों फलों के न्यूट्रिशनल बेनिफिट्स भी समान हैं। खास बात ये है कि दोनों फल सर्दियों में ही आपको बाजारों में देखने को मिलेंगे। वे किन्नू संतरे के मुकाबले अधिक रसीला होता है। जहां तक उपज का सवाल है तो किन्नू की पैदावार अधिकतर पंजाब (भारत और पाकिस्तान दोनों), हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications