Khan Sir Net Worth: फैज़ल खान, जिन्हें आज पूरा देश खान सर के नाम से जानता है, का जन्म 1993 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ। उनके पिता ठेकेदार के रूप में काम करते और मां घर संभालती। बचपन में आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन उनके इरादे हमेशा ऊंचे थे। वह चाहते थे कि उनकी शिक्षा से न सिर्फ उनका बल्कि हजारों युवाओं का भविष्य बदल सके।

देश सेवा की चाह और नाकाम कोशिशें
स्कूल के दिनों से ही फैज़ल का सपना था कि वह सेना में जाएं और देश की सेवा करें। उन्होंने सैनिक स्कूल में दाखिला लेने की कोशिश की फिर पॉलिटेक्निक में प्रवेश पाने का प्रयास किया और उसके बाद एनडीए (NDA) की परीक्षा भी दी। किस्मत ने साथ नहीं दिया और तीनों बार निराशा मिली। लेकिन इन असफलताओं के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी दिशा बदलकर पढ़ाने के क्षेत्र में कदम रखा।
पढ़ाने की शुरुआत और कठिन दिन
खान सर ने ट्यूशन के रूप में एक छात्र से शुरुआत की। पढ़ाई का असर ऐसा था कि वह छात्र टॉपर बन गया। धीरे-धीरे और बच्चे उनके साथ जुड़ते गए। हालांकि, शुरुआती दिनों में आमदनी बेहद कम थी। एक बार पूरे दिन मेहनत करने के बाद उनके पास सिर्फ 40 रुपए आए, जबकि घर लौटने का बस किराया 90 रुपए था। उस दिन उन्होंने लंबा रास्ता पैदल तय किया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।
गंगा किनारे लिया नया संकल्प
एक कठिन दिन के बाद गंगा किनारे बैठकर उन्होंने ठान लिया कि अपना खुद का कोचिंग सेंटर खोलेंगे। दोस्तों की मदद से उन्होंने छोटा-सा क्लासरूम शुरू किया। लोकप्रियता बढ़ने के साथ चुनौतियां भी आईं। एक रात उनके सेंटर पर हमला हुआ, लेकिन अगले ही दिन उनके छात्र झाड़ू लेकर सफाई में जुट गए। यह विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया।
पैसे से ऊपर रखा मिशन
उनकी सफलता देखकर एक बड़ी कंपनी ने उन्हें 107 करोड़ रुपए का ऑफर दिया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। उनका मानना था कि उनका असली उद्देश्य छात्रों की मदद करना है, न कि केवल पैसे कमाना।
आज का सफर और पहचान
आज खान सर यूट्यूब और ऑफलाइन क्लास के जरिए लाखों छात्रों को पढ़ा रहे हैं। उनकी पढ़ाने की शैली इतनी आसान है कि कठिन विषय भी समझ में आ जाते हैं।
शिक्षा और संपत्ति
उन्होंने देवरिया के परमार मिशन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी, एमएससी और भूगोल में एमए किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति का अनुमान 5 करोड़ से 20 करोड़ रुपए के बीच है, हालांकि उन्होंने इसे कभी पब्लिक नहीं किया।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications