नई दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग की तरफ से विकसित किए गए वैदिक पेंट की आज लांचिंग हो रही है। इसकी लांचिंग केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज करेंगे। यह वैदिक पेंट गाय के गोबर के इस्तेमाल से बनया गया है। दावा किया गया है कि खादी का यह पेंट एकदम प्राकृतिक है। खादी और ग्रामोद्योग ने कहा है कि यह पेंट एंटी फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ एक पर्यावरण अनुकूल उत्पाद है। आइये जानते हैं कि इस पेंट के क्या फायदे बताए गए हैं और कीमत को लेकर क्या अनुमान है।
जानिए और क्या हैं इस पेंट को लेकर दावे
खादी और ग्रामोद्योग ने कहा है कि इस पेंट को बनाने में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया गया है। खादी और ग्रामोद्योग का दावा है कि यह पेंट एकदम गंधहीन है। वहीं इस पेंट को भारतीय मानक ब्यूरो ने प्रमाणित भी किया है। यह वैदिक पेंट दो तरह का होगा। एक है डिस्टेंपर पेंट और दूसरा है इम्शन पेंट। यह पेंट कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट, जयपुर में विकसित किया गया है।
बिल्कुल भी नुकसान देय नहीं
खादी और ग्रामोद्योग का कहना है कि इस पेंट में भारी धातुओं जैसे सीसा, पारा, क्रोमियम, आर्सेनिक, कैडमियम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इससे यह पेंट बिल्कुल भी नुकसान देय नहीं है। वहीं इस खादी और ग्रामोद्योग इस पेंट की तकनीक को ट्रांसफर भी करेगा, जिससे रोजगार बढ़ने में मदद मिले।
गोबर की खपत बढ़ने से किसानों की आय बढ़ेगी
खादी और ग्रामोद्योग का कहना है कि जैसे जैसे इस पेंट की मांग बढ़ेगी, उसी अनुसार गोबर की मांग भी बढ़ेगी। ऐसे में किसानों को अतिरिक्त आमदनी भी होने लगेगी। इस पेंट को तैयार करने में कच्चे माल के रूप में गोबर की खपत होती है। सरकार ने अनुमान जताया है कि इस पेंट की बिक्री से किसानों को हर साल 30,000 हजार रुपये प्रति पशु आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
वैदिक पेंट के 8 फायदे बताए गए
खादी और ग्रामोद्योग ने इस वैदिक पेंट के आठ फायदे बताए हैं। यह फायदे हैं एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, इकोफ्रेंडली, गर्मी में राहत देगा, सस्ता, हैवी मेटल नहीं, नॉन टॉक्सिक और गंध रहित है। वहीं यह खादी प्राकृतिक डिस्टेंपर और इमल्शन पेंट के रूप में जारी किया जाएगा।
जानिए क्या हो सकती है कीमत
हालांकि अभी खादी और ग्रामोद्योग ने इस वैदिक पेंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन एक जानकारी के अनुसार यह वैदिक पेंट 110 रुपये लीटर तक में उपलब्ध हो सकता है। वहीं बाजार में मिलने वाले अन्य पेंट की कीमत 500 रुपये से 1000 रुपये लीटर के बीच होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications