Financial Year 2023-24 Deadline News: 31 मार्च 2024 को वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी दिन है। ऐसे में फाइनेंस से जुड़े कई काम करने की डेडलाइन पास आ गई है। फास्टैग केवाईसी, टैक्स कटौती के लिए टीडीएस फाइलिंग सर्टिफिकेट, आईटीआर जैसे काम आपको जरूर कर लेना चाहिए।

टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश की अंतिम तारीख
अगर आपने पुरानी टैक्स व्यवस्था का ऑप्शन चुना है और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स छूट का फायदा उठाने के लिए किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो ये ऑप्शन चुनने की लास्ट डेट 31 मार्च है. इस तारीख से पहले निवेश कर आप टैक्स छूट का फायदा आप अलग-अलग योजनाओं की मदद से ले सकते हैं। इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस), पीपीएफ आदि में निवेश करके आप फायदा उठा सकते हैं।
अपडेटड आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन
असेसटमेंट ईयर 2021-22 के लिए अपडेटड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट 31 मार्च, 2024 है। इस डेडलाइन का यूज वह टैक्सपेयर्स कर सकते हैं जिन्होंने पहले वित्त वर्ष 2020-21 (असेसटमेंट ईयर 2021-22) के लिए अपना रिटर्न फाइल नहीं किया था। जिन टैक्सपेयर्स ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आवेदन नहीं किया है उनके पास अभी भी अपडेटिड रिटर्न दाखिल 31 मार्च 2024 तक मौका है।
फास्टैग केवाईसी की डेडलाइन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए KYC (Know Your Customer) अपडेट पूरा करने की लास्ट डेट 31 मार्च, 2025 निर्धारित की हुई है। अगर इस तिथि तक KYC अपडेट नहीं करते हैं तो आपका FASTag इनएक्टिव या ब्लैकलिस्ट हो जाएगा।
टीडीएस फाइलिंग सर्टिफिकेट
टीडीएस फाइलिंग सर्टिफिकेट को 31 मार्च 2024 से पहले जारी करना जरूरी है। इसमें काटे गए टैक्स डिडक्शन के बारे में भी डिटेल भरनी होगी। इसके अलावा 31 मार्च से पहले फाइलिंग चालान स्टेटमेंट भी देना होगा। जिन लोगों की टैक्स लायबिलिटी 10,000 रुपये से ज्यादा है, उनके लिए अग्रिम टैक्स भुगतान करना जरूरी है और इसके लिए 15 मार्च तक चार किस्तों में पूरा करने के लिए डेडलाइन रही थी। अगर आप कम भुगतान कर पाए हैं, तो 31 मार्च तक भर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications