Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल में खराब मौसम की चेतावनी जारी कर दिया है. इसके तहत IMD ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट से एक दिन में 204.4 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है. स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि वे जानकारी रखें और आवश्यक सावधानी बरतें, क्योंकि भारी बारिश से दैनिक जीवन प्रभावित हो सकती है.
भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट
IMD की ओर 29 मई को पथानामथिट्टा, इडुक्की, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. अगले दिन यानी 30 मई को पथानामथिट्टा, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कन्नूर और कासरगोड में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी. इन इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए. ऐसे में सामान्य गतिविधियां बाधित हो सकती हैं.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट 24 घंटों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी के बीच बारिश का संकेत देता है. IMD ने केरल में भारी बारिश को देखने हुए 29 मई को ऑरेंज अलर्ट तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड पर लागू होता है. 30 मई और 31 मई को यही अलर्ट तिरुवनंतपुरम और कोल्लम सहित अन्य जिलों पर भी लागू होता है.

मीडियम बारिश के लिए येलो अलर्ट
येलो अलर्ट 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक मध्यम बारिश का संकेत देता है. मौसम विभाग ने 31 मई को केरल के अलपुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 1 जून तक यह अलर्ट इडुक्की से कासरगोड के साथ-साथ कोझिकोड जैसे अन्य क्षेत्रों को भी कवर करेगी.
समय से पहले पहुंचा मानसून
भारत में इस साल मानसून की एंट्री पहली हुई है. आमतौर पर 1 जून को केरल में आने वाला मानसून पहले आ गया है. इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा. केरल के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, एमपी समेत अन्य राज्य शामिल हैं, जहां भारी बारिश के अलावा तेज गरज और आंधी का भी प्रभाव है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications