खाड़ी देश कुवैत में करीब 700 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है. इसमें केरल की सैकड़ों नर्सों पर कथित आरोप लगने का दावा किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक नर्सों पर कुवैती बैंक से करीब 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. इन नर्सों की संख्या 1,425 है, जिन्होंने कथित तौर पर गल्फ बैंक से बड़े लोन लिए और फिर उन्हें चुकाने में चूक की. कथित तौर पर वे लोन लेकर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों में चले गए. गल्फ बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर मोहम्मद अब्दुल वासे ने केरल में शिकायत दर्ज कराई है.
विदेशी बैंक के आधिकारी पहुंचे भारत
मोहम्मद अब्दुल वासे हाल ही में केरल के पुलिस प्रमुख से मिलने और शिकायत दर्ज कराने के लिए केरल आए थे. बैंक की ओर से केरल में वकील थॉमस जे अनक्कल्लुमकल ने बताया कि कंपनी ने 10 लोन डिफॉल्टर्स की पहचान की है जो इस समय केरल में हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. नर्सों में से एक केरल लौट आई है, उसने कोच्चि में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है और यहां एक अस्पताल में काम करती है. उन्होंने कहा कि हम और नर्सों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं. और भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी.

मामले में कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू
केरल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. कलमस्सेरी के शफीक अली के खिलाफ 1.25 करोड़ रुपये और वदयामपडी के डेलना थंकाचन के खिलाफ 93.10 लाख रुपये के मामले दर्ज किए गए हैं. इन आरोपों में आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी और धारा 406 के तहत आपराधिक विश्वासघात शामिल है.
केरल में बैंक का प्रतिनिधित्व करने वाले थॉमस जे अनक्कल्लुमकल ने कहा कि कई नर्सों ने पहले ही लोन का पेमेंट समय पर कर दिया था. हालांकि, जब यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में अवसर आए, तो उन्होंने प्रवास करने और पुनर्भुगतान रोकने से पहले भारी लोन लिया. बैंक ने इन व्यक्तियों की पहचान की है, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं कर सकता क्योंकि वे अब कुवैत में नहीं हैं.
सीमा पार कानूनी चुनौतियाँ
बैंक ने इन डिफॉल्टरों के खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कानूनी फर्मों से सलाह ली, क्योंकि धोखाधड़ी कुवैत में हुई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विदेश में अपराध होने के बावजूद भारतीय कानून मुकदमा चलाने की अनुमति देता है. इस बीच, जांच जारी है और कुछ आरोपियों ने पहले ही बयान दे दिए हैं. इन मामलों को कलमस्सेरी, नजराकल, वरपौझा, कलाडे, मुवत्तुपुझा, ओन्नुकल, कोडानाड और कुमारकोम सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों द्वारा संभाला जा रहा है. पुलिस ज्यादा से ज्यादा प्रूफ जुटाने पर काम कर रही है, क्योंकि बैंक जल्द ही एक्स्ट्रा डीटेल्स सौंपने की तैयारी कर रहा है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
