Special Festival Bonus News: केरल में पिनाराई विजयन की सरकार ने शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए ओणम के मौके पर स्पेशल बोनस की घोषणा करके खुशखबरी दी है। कर्मचारियों को 4,000 रुपये का स्पेशल बोनस मिलेगा। जो लोग इस बोनस के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी सरकार की ओर से अलाउंस मिलेगा। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

इन कर्मचारियों को मिलेगा स्पेशल अलाउंस
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कहा कि जो व्यक्ति इस बोनस के लिए योग्य नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का फेस्टिवल अलाउंस दिया जाएगा। इसके अलावा, कंट्रीब्यूटरी पेंशन योजनाओं में नॉमिनेटेड कर्मचारियों को 1,000 रुपये का फेस्टिवल अलाउंस भी दिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 20,000 रुपये का ओणम से पहले मिलेगा। पार्ट-टाइम और कैजुएल कर्मचारियों को 6,000 रुपये का एडवांस मिलेगा। पिछले साल फेस्टिवल अलाउंस पाने वाले योजना से जुड़े कर्मचारियों को इस साल भी वही दर से पैसे मिलेंगे।
पेंशनभोगियों के लिए ओणम पर स्पेशल बोनस
केरल सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कोष द्वारा प्रदान किए जाने वाले ओणम स्पेशन बोनस से पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचाया जाएगा। यह बोनस दो किस्तों में दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए 1,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
ओणम के लिए 62 लाख से ज़्यादा लोगों को 3,200 रुपये दिए जाने की तैयारी है। इसके अलावा, मौजूदा किस्त के अलावा दो अतिरिक्त किस्तों को भी मंज़ूरी दी गई है।
राज्य सरकार के अनुसार, लाभार्थियों को जल्द ही धनराशि दी जाएगी। लाखों लोगों के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। वित्तीय प्रतिबंधों के कारण, कल्याण पेंशन बकाया इस वर्ष और अगले वर्ष वितरित किया जाएगा, जैसा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में ये जानकारी दी गई था। उन्होंने कहा कि राज्य ने देश में सबसे कॉम्प्रिहेंसिव रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम को विकसित किया है, जिसमें आवश्यक धन का 98% हिस्सा मिल गया है और केवल 2% केंद्र से आ रहा है।
बोनस डिस्ट्रीब्यूशन का शेड्यूल
स्पेशल बोनस की राशि 11 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। करीब 26 लाख खातों में यह राशि सीधे पहुंचेगी। वहीं, अन्य लाभार्थियों को सहकारी बैंकों के माध्यम से घर बैठे पेंशन मिलेगी।
इस पहल से 13 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को ओणम पर स्पेशल सहायता मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य त्यौहारी सीजन के दौरान कर्मचारियों को खुशियां और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
राज्य सरकार के अनुसार, उनकी सरकार ने पेंशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पिछले साल मार्च से, मासिक पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन सुनिश्चित किया गया है। इस महीने की पेंशन ओणम के साथ समय से पहले दी जा रही है। राज्य सरकार के मंत्री ने दावा किया कि केरल ने भारत में सबसे व्यापक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू की है। बालागोपाल के मुताबिक, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण राज्य के सामने गंभीर वित्तीय बाधाओं के बावजूद, ओणम के दौरान कम से कम एक महीने की बकाया पेंशन प्रदान करने के सरकार के दृढ़ निर्णय को लागू किया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
