Saving Account : भारत में एक बहुत बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं। जो अपनी प्रतिदिन की जरूरतों की पूर्ति के लिए और आपातकालीन फंड के रूप में पैसे को बचत खाते में जमा करके रखते हैं। आपको फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में बचत खाते में ब्याज की दर कम मिलती है। मगर आज हम आज हम कुछ बैंक की जानकारी दे रहे हैं जो आपको एफडी के जितना ब्याज दर दे रहा हैं। यह बैंक आपको सेविंग अकाउंट पर 7 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा हैं। यह जो बैंक हैं उन्होंने अपनी बचत खातों की ब्याज दरों में नवंबर 2022 में संशोधन किया हैं, तो फिर चलिए जानते हैं।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जो उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं। वो अपने ग्राहकों को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं यह ऑफर 25 करोड़ रूपये और उससे अधिक के डिपॉजिट पर दे रहा हैं। यह जो बैंक हैं अलग-अलग राशि के लिए अलग-अलग दर जैसे 3.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक ऑफर कर रहा हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की जो ब्याज दरें है वो 1 नवंबर 2022 से प्रभावी हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, जो ब्याज की गणना हैं वो बैंक दिन के आखिरी में रखी गई जो राशि हैं उनके अनुसार की जाती हैं। इसका जो भुगतान है तिमाही के आधार पर किया जाता हैं। ब्याज की जो दर हैं उसके आधार पर ही भुगतान की जाएगी। स्लैब के मुताबिक शेष जो राशि हैं उसके आधार पर भुगतान किया जाएगा। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 लाख रूपये तक में प्रति वर्ष 3.5 प्रतिशत मिलता हैं और 1 से 5 लाख रूपये तक के राशि में 6 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज मिलता हैं और 5 लाख से 25 करोड़ रूपये तक के राशि में 7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा हैं और 25 करोड़ से अधिक की राशि में 7.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज मिल रहा हैं।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक अपने ग्राहकों को अलग अलग राशि के लिए अलग अलग ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। बैंक 3.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक ब्याज की दर ऑफर कर रहा हैं। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की यह ब्याज दरें 9 नवंबर से प्रभावी हैं। बैंक दैनिक समापन शेष 1 लाख रूपये के लिए 3.5 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। दैनिक समापन शेष 1 से 5 लाख रूपये के लिए 5.5 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। दैनिक समापन शेष 5 लाख से 5 करोड़ रूपये के लिए 7 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं और 5 से 10 करोड़ के लिए 5.5 प्रतिशत और 10 से 30 करोड़ रूपये के लिए 5 प्रतिशत और 30 करोड़ से अधिक राशि के लिए 7 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को अलग अलग राशि के लिए अलग अलग ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। बैंक अपने ग्राहकों को 6 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। 1 लाख रूपये तक की राशि के लिए ग्राहकों को 6 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं और बैंक 1 से 5 लाख, 5 से 50 लाख और 50 लाख से 10 करोड़ और 10 करोड़ से अधिक के डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज की दर ऑफर कर रहा हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
