Kedarnath Dham Yatra 2024: लोग लंबे समय से बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे थे और आज 10 मई 2024 यानि अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर इस मंदिर के कपाट खोले गए हैं और हजारों भक्तों की भीड़ बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच गई है।

इतने बजे से खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट
श्रद्धालुओं के लिए जहां केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम मंदिर के दरवाजे सुबह 7 बजे खुले वहीं गंगोत्री मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर खोल दिए जाएंगे।
बाबा केदार की पूजा अर्चना
आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के संग केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा अर्चना करने के साथ उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं।
मंदिर में लोगों की भीड़ ने पूजा अर्चना होते ही हर हर महादेव, बम बम भोले, ओम नमः शिवाय के जयकारा लगाना शुरू कर दिए।
7 हजार से अधिक श्रद्धालु बनें इस पल के साक्षी
सुबह चार बजे से ही भक्तों का मंदिर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। आपको बता दें कि यहां पर 7 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर धाम के कपाट खुलने के समय मौजूद थे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां जीरो डिग्री तापमान में भी भक्तों में पूजा करने में कोई कमी नहीं नजर आई। सिर्फ यही नहीं, कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को 24 क्विंटल फूलों से भी सजाया गया है।
इस मंदिर को बेहद खूबसूरत तरह से सजाया गया है। मंदिर के कपाट खुलते ही हैलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा भी की गई।
कपाट खुलने के बाद भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप दिया गया।
केदारनाथ कपाट खुलने के पहले दिन सुबह से शाम 5 बजे तक लगातार दर्शन होते रहेंगे और भक्त निरंतर बिना किसी रुकावट के दर्शन कर सकते हैं।
11 मई से भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 11 मई को केदारनाथ धाम के रक्षक यानी भैरवनाथ मंदिर के भी कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
आप भी आसानी से कर सकते हैं दर्शन
अगर आप केदारनाथ मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं तो यहां पर भक्तों के लिए बेहत खास इंतजान किए गए हैं ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस मंदिर के कपाट लगभग 13 से 15 घंटे तक खुले रहेंगे इस बीच भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकते हैं। भक्त आरती में शामिल होने और दर्शन करने के लिए सुबह गर्भगृह में प्रवेश कर सकते हैं।
यहां पर सुबह शिवलिंग को स्नान कराकर घी से अभिषेक किया जाएगा जिसके बाद दीयों और मंत्र जाप के साथ आरती की जाएगी।
फिर दिन में 1 बजे से 2 बजे तक विशेष पूजा होगी। इसके बाद मंदिर के पट विश्राम के लिए बंद कर दिए जाएगा।
वहीं, शाम पांच बजे मंदिर के कपाट एक बार फिर से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे और शाम 07:30 बजे से 08:30 बजे तक एक विशेष आरती होगी।
इस समय शिव जी की पंचमुखी प्रतिमा का सुंदर रूप में श्रृंगार किया जाता है और सभी भक्त केवल दूर से ही इसका दर्शन ही कर सकते हैं। दूसरी ओर सरकार ने लोगों से मंदिर के अंदर रील्स न बनाने की भी अपील की गई है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
