Karwa Chauth 2025 Wishes In Hindi, Happy Karwa Chauth 2025 Wishes Images, Messages, Quotes in Hindi: आज यानी शुक्रवार (10 अक्टूबर) का करवा चौथ का पर्व है। भारतीय संस्कृति में करवा चौथ एक प्रमुख पर्व है, जो विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और उनके स्वस्थ जीवन की कामना के लिए किया जाता है।
करवा चौथ में महिलाएं सुबह से ही निर्जला यानी बिना पानी और भोजन के रहकर करवा माता की पूजा करती हैं। उनका दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों से भरा होता है। शाम के समय चांद निकलने पर महिलाएं उसे अर्घ्य देती हैं और अपने पति के लिए लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

करवा चौथ के अवसर पर कई लोग Karwa Chauth 2025 Wishes और Karwa Chauth 2025 Quotes के माध्यम से सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर अपने पति या पत्नी को शुभकामनाएं भेजते हैं। लोग इन संदेशों या कोट्स के माध्यम से प्रेम, विश्वास और सौहार्द्र की भावना को व्यक्त करते हैं। यदि आप भी अपने पति या पत्नी को शुभकामानाएं संदेश भेजना चाहते हैं तो जानें दिल को छू लेने वाले एक से बढ़कर एक मैसेज और कोट्स ...
करवा चौथ कोट्स (Karwa Chauth Quotes 2025); Happy Karwa Chauth 2025 Hindi Wishes
- इस व्रत गहरा हो जाए प्यार तुम्हारा, खुशियों से जगमगाए संसार तुम्हारा। साथ और भरोसा यूं ही बढ़ता रहे, चांद भी आज हो जाए दीवाना तुम्हारा। करवा चौथ 2025 की शुभकामानएं।
- सजे हैं हाथों में लाल चूड़ियां, माथे पर सजा है सिंदूर। भरा रहे हमेशा आपका जीवन, खुशियों से भरपूर! आपको करवा की चौथ शुभकामनाएं हो।
- माथे की बिंदिया चमकती रहे, हाथों में चूड़ियां खनकती रहे, पैरों की पायल झनकती रहे, पिया संग प्रेम बेला सजती रहे। हैप्पी करवा चौथ 2025
- चांद की चमक के साथ, सांसो की महक के साथ, श्रद्धा की रात लिए, पति की मंगल कामना लिए, आई है ये खास रात। करवा चौथ की शुभकामनाएं!
- चांद की चांदनी से भी ज्यादा तू प्यारी है, करवा चौथ पर दुआ है, तू सदा मेरी साथी रहे... लंबी हो मेरी मोहब्बत की कहानी, हर जन्म में रहे हमारा प्यार वही पुरानी।
करवा चौथ स्टेटस (Karwa Chauth Status 2025)
- चांद सा दीवाना कहीं नहीं, आप सा साथी कहीं नहीं; हो पूरी हर बार आपकी हर कामना, आप सा सच्चा सच में कहीं नहीं..
- धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु व्रत पावे, धन्य वह पति देवी रूप पत्नी पावे; धन्य वह स्वरूप जो मनुष्यता का दीप जलावे। करवा चौथ की शुभकामनाएं।
- उम्र तुझे मेरी भी लग जाए, काश तेरी सांस मुझमें बस जाए; करवा चौथ है बहुत सुहाना, गर मैं रुठुं तो तुम मनाना, दिल मेरा फिर से तेरा प्यार मांगे, प्यासे नयना फिर से तेरा दीदार मांगे, प्रेम, स्नेह से प्रकाशित हो दुनिया मेरी.. ऐसा साथी पूरा जग संसार मांगे.. हैप्पी करवा चौथ डियर हस्बैंड।
- तेरी हंसी में बसी मेरी दुनिया, तेरी आंखों में मेरा सवेरा। करवा चौथ पर मेरी दुआ यही है, लंबी हो मेरे प्यार की उम्र, तेरे साथ का सहारा।
- करवा चौथ का चांद है कितना खूबसूरत, तू उससे भी ज्यादा प्यारी लगती है। लंबी हो हमारे प्यार की उम्र, हर जन्म में फिर से मैं तुझे चुनूं यही सोचती है।
- करवा चौथ की इस रौशन रात में, तेरे लिए मेरे दिल की हर दुआ है तैयार। लंबी हो मेरे प्यार की उम्र, तेरे बिना मेरी हर खुशी अधूरी है यार।
- चांद की रोशनी में तेरी तस्वीर, हर पल मेरे दिल के करीब है। सन्नाटों में तेरी हंसी की गूंज, मेरी तन्हाई को भी रसीब है।
करवा चौथ पर पति के लिए कोट्स (Karwa Chauth Quotes for Husband 2025)
- चांद की चांदनी ने छू लिया मेरा दिल, तेरी यादों ने मुझे फिर से किया हल्का। रात के सन्नाटों में तेरी हंसी गूंजती है, जैसे हर तारा बस तेरा ही झलकता।
- सात जन्मों का ये बंधन, सिर्फ नाम का नहीं, दिलों का भी है। तेरे बिना अधूरी है मेरी हर दास्तां, तेरे संग ही पूरी होगी हर कहानी।
- सात जन्मों तक निभाएंगे हम ये प्यार, हर जन्म में होगी तेरी ही यादें अपार। चाहे दूरी हो या सन्नाटा, हमारा रिश्ता हमेशा रहेगा सबसे खास और हमारा।
करवा चौथ पर पत्नी के लिए कोट्स (Karwa Chauth Quotes for Wife 2025)
- तेरी सूरत जब सामने आती है, चांद भी शर्मा जाता है अपनी रौशनी में। तू और चांद, दोनों ही हैं सबसे हसीं, मेरी रातों के हर ख्वाब में बस तू ही दिखाई देती।
- छलनी के पीछे छुपा तेरा नूर, दिल में बसी है तेरी हर एक झलक हुर। करवा चौथ की ये रौशन रात, बस तेरे प्यार का ही है इशारा भरपूर।
- छलनी से देखूं तेरा चेहरा, तू नजर आए जैसे कोई सपना सवेरा। हर कोने में तेरी रौशनी बसी है, जैसे तू ही मेरी खुशियों का हकदारा।
- सात जन्म का रिश्ता है हमारा, हर जन्म में तेरा ही साथ होगा। जुदाई के सफर में भी, तेरी यादों का हाथ थामेंगे हम।
- चांदनी रात और तेरा ख्याल, दिल में उठते हैं हजारों सवाल। तू सामने नहीं मगर लगता है ऐसा, जैसे तू हर पल मेरे साथ है हर हाल।
- चांद की चांदनी और तेरी मुस्कान, दोनों ही मेरे दिल को कर दें बेहाल। तेरी सूरत की मिठास में खो जाता है मन, जैसे रातों में चमकते हैं सारे तारे बेहिसाब।
- चांद की चांदनी में भीगी शाम है, तेरी यादों की मीठी सी बात है। हर तारा पूछता है मुझसे यही, क्यों तेरी कमी इतनी रातों में साथ है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications