Karnataka Price Hike Alert: आज से जुलाई का महीना शुरु हो गया है। ऐसे में कई सारे चीजों के दाम में वृद्धि और कई चीजों के दाम में गिरावट आने की संभावना होती है। कर्नाटक सरकार द्वारा घोषित मूल्य वृद्धि की लिस्ट में, राज्य के निवासियों को जल्द ही कई जरूरी सामानों और सेवाओं की बढ़ी हुई लागत का सामना करना पड़ेगा। ये बढ़ी हुई लागत लोगों को 440 वॉल्ट का झटका देने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार की लिस्ट में क्या-क्या शामिल है।

कावेरी जल पड़ेगा जेब पर भारी
कावेरी वॉर प्राइस में 15 से 40 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। कावेरी जल के दाम में वृद्धि से रेसिडेंशियल और कमर्शियल दोनों ही उपभोक्ताओं पर असर पड़ने की उम्मीद है। पिछली बार कावेरी जल दरों में संशोधन 2014 में किया गया था और बोर्ड उन्हें फिर से बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। बहुत से लोग सरकार के इस फ़ैसले से नाखुश भी हैं, उन्हें लगता है कि उन पर अतिरिक्त लागत का बोझ डाला जा रहा है।
ऑटो किराया और बस किराया होगा महंगा
इस राज्य में टैक्सी और बस से सफ़र करने वाए लोगों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कर्नाटक में ऑटो किराये में 25 प्रतिशत की वृद्धि होने वाली है। नई ऑटो किराया संरचना जल्द ही लागू होने वाली है।
कर्नाटक सरकार ने बीएमटीसी (बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) और केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) बसों के किराए में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। किराया वृद्धि साधारण और एक्सप्रेस बस सेवाओं दोनों पर लागू होगी।
जहां सरकार द्वारा जारी किराए की नई दरों को महंगा बताया गया है, वहीं राज्य सरकार का कहना है कि किराए की नई दरें और उन्हें सख्ती से लागू करने का नियम पिछले काफी समय से टैक्सी सर्विसेस द्वारा ज्यादा किराया वसूलने की शिकायतें आ रही थी। इससे एक समान किराया सिस्टम को बढ़ावा भी मिलेगा।
सरकार के अनुसार, शहर में ऑटो और कैब चालक ओला, उबर और रैपिडो जैसे एग्रीगेटर्स के विकल्प तलाश रहे हैं, क्योंकि उनके पास चुनौतीपूर्ण कार्य स्थितियां हैं, असंभव लक्ष्य हैं, उन्हें उच्च ईंधन लागत, प्रति सवारी एग्रीगेटर्स को दिए जाने वाले उच्च कमीशन, अपने वाहनों पर ईएमआई और यातायात भीड़ से जूझना पड़ता है।
मेडिकल चार्जेस में भी होगी बढ़ोत्तरी
कर्नाटक के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शुल्क में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसमें इन स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर प्रदान किए जाने वाले ट्रिटमेंट, प्रोसेस और सेवाओं के शुल्क शामिल हैं।
राज्य में पेट्रोल, कच्चे माल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। कर्नाटक सरकार ने कहा है कि बढ़ते ऑपरेशनल खर्चों की भरपाई और सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ये बढ़ोतरी ज़रूरी है।
कर्नाटक के निवासियों को जीवन-यापन की लागत में होने वाली वृद्धि के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि आने वाले सप्ताहों में इन नई कीमतों और शुल्कों के लागू होने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications