Karnataka Milk Federation In Maha Kumbh Mela 2025: नंदिनी ब्रांड से अपनी पहचान बनना वाले और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए चाय पॉइंट के साथ मिलकर काम करने का फैयला लिया है। उनका लक्ष्य 1 करोड़ से ज़्यादा कप चाय परोसना है। ये ब्रांड आयोजन में सबसे ज़्यादा चाय के कप बेचने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है।

10 आउटलेट स्थापित करने का लक्ष्य
चाय प्वाइंट ने विशाल मेले में 10 आउटलेट स्थापित किए हैं। ये आउटलेट नंदिनी के "समृद्ध और हाई क्वालिटी वाले" दूध से बनी चाय परोसेंगे। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ मेले में दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।
इन चीजों को भी किया शामिल
चाय के अलावा, चाय पॉइंट आउटलेट्स में मिल्कशेक और मिठाइयों जैसे नंदिनी के अलग-अलग प्रोडक्ट्स भी पेश करेंगे। यह सहयोग उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए नंदिनी के प्रयासों को रेखांकित करता है, जबकि देश भर में प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स प्रदान करना जारी रखता है।
केएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी ये जानकारी
केएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर बी शिवस्वामी ने साझेदारी के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, "यह नंदिनी के लिए अपने प्रोडक्ट्स को व्यापक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने और उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने का एक अच्छा अवसर है। हम इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने और इसकी सफलता में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।"
यह सहयोग नंदिनी के लिए एक नई पहल है, जो भारत के डेयरी बिजनेस में ब्रांड की बढ़ती पहुंच और गुणवत्ता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
महाकुंभ में कोका-कोला, अडानी ग्रुप, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, बिसलेरी, इमामी, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईटीसी और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों ने ब्रॉन्डिंग अधिकार खरीदे हैं। महाकुंभ में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) श्रद्धालुओं की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए अपने उपभोक्ता उत्पादों के साथ सेवाएं दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
