कर्नाटक में रहने वाले एक शख्स की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो में यह शख्स 100 प्रतिशत इनकम टैक्स बचाने की एडवाइस दे रहा है. यह वीडियो बजट 2024 पेश होने के बाद हर जगह छाई हुई है. वीडियो में एक व्यक्ति घास उगाकर इनकम टैक्स बचाने की सलाह दे रहा है.

बजट 2024 पेश होने के बाद कई लोगों ने इनकम टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव को लेकर वीडियो बनाई है. ऐसी ही एक वीडियो कर्नाटक में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी बनाई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया में बहुत पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो लोगों के बीच हंसी का पात्र बन गई है.
वीडियो में शख्स ने क्या कहा?
23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद कर्नाटक के शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक वीडियो साझा की है. इस वीडियो में दिए गए टाइटल से ही समझा जा सकता है कि यह वीडियो इनकम टैक्स के बारे में है. इस वीडियो में यह शख्स बता रहा है कि कैसे घर में ही घास उगाकर आप अपना 100 प्रतिशत तक इनकम टैक्स बचा सकते हैं.
वीडियो में अब तक 2 मिलियन व्यूस आ चुके हैं. शख्स ने कहा मैं इस वीडियो में आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप 100 प्रतिशत का इनकम टैक्स बचा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम तीन स्टेप में जानेगें की कैसे आप टैक्स बचा सकते हैं.
पहले स्टेप में आपको अपने घर में ही घास उगानी है. यह काफी आसान और लीगल प्रोसेस है. इसके बाद आप अपनी कंपनी के HR के पास जाए और उनसे कहे की आपको स्लैरी नहीं चाहिए. HR ये सुनके काफी खुश होगी. इसके बाद उनसे कहना कि स्लैरी के बदले कंपनी आप से घास खरीद लें.
उन्होंने आगे कहा कि मान लीजिए आपकी स्लैरी 50,000 रुपये है, तो कंपनी आपसे 1000 रुपये में 50 घास खरीद लेगी. यह पूरी तरह से लीगल है.
घास बेचने के पीछे लॉजीक बताते हुए उन्होने कहा कि घास से मिलने वाले पैसों में कोई टैक्स नहीं लगेगा. क्योंकि यह एक एग्रीकल्चर प्रोड्यूस है.
चार्टर्ड अकाउंटेंट अखिल पचौरी ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. यहां भी यह वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हसने से खुद को रोक नहीं पा रहें.
23 जुलाई को वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया था. इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कुछ बदलाव किए गए है. इनकम टैक्स स्लैब में हुए इस बदलाव के कारण बीजेपी सरकार की काफी आलोचना भी की जारी है.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications