Karnataka Hikes Bus Fares: नए साल की शुरुआत में ही लोगों को सरकार ने झटका दे दिया है। सरकार ने 5 जनवरी से 15 फीसदी किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। कर्नाटक सरकार के फैसले से राज्य सरकार के आधीन आने वाले बस सेवाएं महंगी हो जाएंगी। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

5 जनवरी से लागू होगा नया किराया
आपको बता दें कि कर्नाटक के कानून एंव संसदीय कार्य मंत्री एक के पाटिल ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद इसका ऐलान किया। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तर पश्चिमी सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) और कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी) में 2020 के बाद से यह पहली किराया वृद्धि है।
बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोट कारपोरेशन का किराया 2014 के बाद बढ़ेगा। कर्नाटक सरकार ने अपने फैसले में कहा है यह निर्णय और बढ़ोतरी सभी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन पर लागू ही। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में केएसआरटीसी और बीएमटीसी की बड़ी भागीदारी है। नए किराए 5 जनवरी से लागू होंगे।
पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, "मंत्रिमंडल ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी), कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी) और बैंगलोर महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के चार राज्य परिवहन निगमों के बस किराए में 15% की वृद्धि करने का फैसला किया है।"
इतना अधिक हुई किराया वृद्धि
सीएनबीसी रिपोर्ट के अनुसार, पाटिल ने बताया कि बीएमटीसी के लिए अंतिम किराया संशोधन 10 जनवरी, 2015 को हुआ था, जब डीजल की कीमत 60.90 रुपये प्रति लीटर थी। उस समय, सभी चार निगमों में दैनिक डीजल का खर्च 9.16 करोड़ रुपये था , लेकिन अब यह बढ़कर 13.21 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह, दैनिक स्टाफ की लागत 12.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 18.36 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे किराया वृद्धि जरूरी हो गई है।
किराया वृद्धि के बावजूद, राज्य भर में गैर-लक्जरी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा प्रदान करने वाली 'शक्ति' योजना में कोई भी बदलाव नहीं होगा। मंत्री ने किराया वृद्धि के संबंध में कैबिनेट की चर्चाओं पर आगे विस्तार से बताया, अंत में, कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों में किराए को ध्यान में रखते हुए 15% की वृद्धि का ऑप्शन चुना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications