कर्नाटक सरकार ने अपने पुराने नियम में कुछ बदलाव किए है. अब अगर कोई भी छात्र या छात्रा पीजी मेडिकल और डेंटल सीट आलोट होने के बाद उसे कैंसल करता है, तो उसे 7 लाख पेनल्टी और 3 साल तक बैन किया जा सकता है.

कर्नाटक में बढ़ रही सीट कैंसल को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार इस साल कर्नाटक में 5980 पीजी मेडिकल सीटें है और 934 पीजी डेंटल सीटें है. ऐसा कई बार होता है कि छात्र या छात्रा को सीट आलोट होने के बाद, जब उन्हें बेहतर विकल्प मिलता है तो वे सीट खाली छोड़कर चले जाते हैं. फिर इस सीट को डिपार्टमेंट द्वारा भरना मुश्किल हो जाता है.
इन्ही सब कारणों से कर्नाटक सरकार ने अपने 2006 के नियम में बदलाव किया है. यह नियम है, कर्नाटक कंडक्ट ऑफ एंट्रेंस टेस्ट फॉर सिलेक्शन एंड एडमिशन टू पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंड डेंटल डिग्री एंड डिपलोमा कोर्स. इस नियम के तहत पीजी मेडिकल और डेंटल सीट आलोट होने के बाद कैंसल करने पर पहले से ही पेनल्टी लगती थी. लेकिन अब इस पेनल्टी को और भी बढ़ा दिया गया है.
नियम में नए बदलाव के अनुसार अगर किसी छात्र या छात्रा ने पहले राउंड में सीट आलोट होने के बाद, उसे दूसरे राउंड से पहले कैंसल किया तो उसे 25,000 पेनल्टी भरनी पड़ सकती है. यह पेनल्टी पहले 10,000 हुआ करती थी.
इसके अलावा अगर कोई छात्र या छात्रा दूसरे राउंड के लास्ट डेट से पहले आलोट हुई सीट कैंसल करता है तो उसे 1.5 लाख से 60,000 रुपये तक की पेनल्टी भरनी पड़ सकती है. यह पेनल्टी पहले 1 लाख से 50,000 हजार रुपये हुआ करती थी.
इसके साथ ही अगर कोई छात्र या छात्रा दूसरे राउंड के खतम होने से एक दिन पहले और मोप अप राउंड के शुरू होने से एक दिन पहले आलोट हुई सीट कैंसल करता है, तो उसे 7 लाख की पेनल्टी लगेगी. यह पेनल्टी पहले 5 लाख रुपये हुआ करती थी.
मॉप-अप राउंड के बाद सीटों को रद्द करने का अधिकार केवल चिकित्सा शिक्षा निदेशक को दिया गया है. इसमें भी छात्र या छात्रा को 18 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है.
| राउंड | नियम में बदलाव के बाद पेनल्टी |
|---|---|
| पहले राउंड के बाद सीट कैंसल करने पर | 25,000 रुपये ( पहले 15,000 रुपये) |
| दूसरे राउंड के लास्ट डेट से पहले सीट कैंसल करने पर | 1.5 लाख से 60,000 रुपये (पहले 1 लाख से 50,000 हजार रुपये) |
| दूसरे राउंड के खतम होने से एक दिन पहले कैेंसल करने पर | 7 लाख रुपये ( पहले 5 लाख रुपये ) |
| मॉप-अप राउंड के बाद सीट कैंसल करने पर | 18 लाख रुपये |
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications