Karnataka Public Places dress code: बेंगलुरु में कुछ दिनों पहले ही एक मॉल में धोती पहने किसान को प्रवेश नहीं दिया गया। इस घटना के बाद कई लोगों ने मॉल की इस हरत पर आपत्ति जताई। वहीं, कर्नाटक सरकार ने भी मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर ड्रेस कोड के लिए दिशानिर्देश जारी करने का निर्णय लिया है।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ड्रेस कोड से जुड़ी की ये घोषणा
कर्नाटक सरकार मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर ड्रेस कोड के लिए दिशानिर्देश जारी करेगी, सोमवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने यह घोषणा की। यह घोषणा एक ऐसी घटना के बाद की गई जिसमें धोती पहने एक किसान को मॉल में प्रवेश से मना कर दिया गया था। शिवकुमार ने विधानसभा में कहा कि हम पंचे, धोती और अन्य पारंपरिक परिधानों को शामिल करने के लिए दिशानिर्देश लाएंगे, ताकि मॉल और अन्य स्थान कुछ खास परिधानों के आधार पर प्रवेश प्रतिबंध न लगा सकें। हम सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
हाल ही में हुई थी बेंगलुरु में ये घटना
बेंगलुरु में हावेरी जिले के 70 वर्षीय फकीरप्पा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए मॉल गए थे। फकीरप्पा ने सफेद कमीज़ और 'पंचे' (धोती) पहन रखी थी। मॉल के सुरक्षा कर्मचारी ने उन्हें और उनके बेटे से कहा कि उन्हें 'पंचे' पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कर्मचारी से उनसे कहा कि वह पतलून पहनकर आएं।
शिवकुमार ने बेंगलुरु मे हुई घटना की निंदा की है और बताया है कि सरकार ने किसान को प्रवेश नहीं देने और करों का भुगतान न करने के कारण जीटी वर्ल्ड मॉल को सात दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया था।
उपमुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि शुक्रवार को इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी लेकिन मैं इसमें भाग नहीं ले सका। मैं अब इस पर बयान दे रहा हूं।
उन्होंने हाल ही में हुई घटना की निंदा की और बताया कि सरकार ने किसान को प्रवेश न देने और करों का भुगतान न करने के कारण जीटी वर्ल्ड मॉल को सात दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया था। मॉल ने इसके बाद माफ़ी मांगी है और अपना बकाया संपत्ति कर चुकाया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
