Karnataka 2nd PUC Result: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) जल्द ही सेकेंड प्री यूनिवर्सिटीज कोर्स के रिजल्ट जल्द घोषित करने वाली है। केएसईबीए 10 अप्रैल से पहले रिजल्ट का ऐलान कर सकती है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट देख सकते हैं और लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करके KSEAB ऑनलाइन पोर्टल पर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट 2025 की घोषणा सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम आंकड़ों और टॉपर लिस्ट के साथ की जाती है। इसके बाद, प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर स्कोरकार्ड लिंक एक्टिवेट किया जाता है।
इन वेबसाइट पर चेक करें Karnataka 2nd PUC Result 2025
कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आने के बाद, छात्र उन्हें कुछ खास वेबसाइट पर देख सकते हैं। आप kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों के लिए अपने नतीजे तुरंत देखने के लिए अपनी लॉगिन जानकारी तैयार होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट Karnataka 2nd PUC Result 2025
छात्र स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- karresults.nic.in
फिर होमपेज पर 2nd PUC Result 2025 पर क्लिक करें
इसके बाद स्ट्रीम/विषय चुनें और रजिस्ट्रेशन सबमिट करें
KSEAB 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद मार्कशीट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
फिर इसे सेव कर लें।
कर्नाटक बोर्ड की 12वीं परीक्षा
इस साल, KSEAB ने 11 मार्च से 20 मार्च तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में दूसरी PUC परीक्षा आयोजित की थी। Answer Key 21 मार्च को उपलब्ध कराई गई थी।
KSEAB छात्र एसएमएस के माध्यम से इंटरनेट के बिना अपने बोर्ड के परिणाम देख सकते हैं। आप एसएमएस के माध्यम से 2nd PUC 2025 परिणाम को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
अपने फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।
एसएमएस को इस प्रारूप में टाइप करें - KAR12REGISTRATION NUMBER
उपरोक्त एसएमएस को 56263 पर भेजें।
छात्र को उसी मोबाइल नंबर पर कर्नाटक 2nd PUC परिणाम प्राप्त होगा।
इतने होने चाहिए अंक
2025 में कर्नाटक 2nd पीयूसी परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 अंक (35%) प्राप्त करने होंगे। थ्योरी और प्रैक्टिकल बेस्ड सब्जेक्ट के अंकों को मिलाकर 35% का टोटल स्कोर होना चाहिए। इसके अलावा, कर्नाटक 2nd पीयूसी 2025 सप्लीमेंट्री परीक्षा और आवेदन पत्र की डेट आधिकारिक वेबसाइट पर एक घोषणा के माध्यम से जारी की जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications