Karachi Stock Exchange Crash: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार को भारी झटका लगा है। आज गुरुवार को भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखी गई है।

Reuters ने रिपोर्ट में जानकारी दी है कि इस गिरावट से बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स 6% से ज्यादा टूट गया, जिससे बाजार में ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। यह लगातार दूसरा दिन है जब बाजार बुरी तरह टूटा है। पिछले दो कारोबारी सेशन में KSE-100 इंडेक्स करीब 10% क्रैश हो गया, जिससे निवेशकों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट की अहम वजहें (Karachi Stock Exchange News)
ऑपरेशन सिंदूर- 7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जिससे निवेशकों के बीच तनाव का माहौल है और युद्ध की आशंका के कारण भारी बिकवाली देखने को मिली। इसी के साथ पाकिस्तान की छवि को ग्लोबल लेवल पर नुकसान पहुंचा है, जिससे विदेशी निवेशकों में डर और अनिश्चितता बढ़ी है।
इंडेक्स में आई भारी गिरावट (Pakistan stock market)
एक्सचेंज की आधिकारिक सूचना के मुताबिक, बेंचमार्क इंडेक्स में 6.3% की भारी गिरावट के बाद ट्रेडिंग रोक दी गई। इस क्रैश के होते ही ऑटोमैटिक सर्किट ब्रेकर एक्टिव हो गया, ताकि बाजार में और गिरावट न हो। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया है कि यह बिकवाली तब तेज हुई जब खबर आई कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के ड्रोन मार गिराए हैं। सेना का दावा है कि ये ड्रोन भारतीय मिसाइल हमलों के एक दिन बाद पाकिस्तान और पीओके की हवाई सीमा में घुसे थे। ये हमले भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर किए थे।
भारतीय शेयर बाजार का हाल
वहीं, दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार में सिंदूर ऑपरेशन के बाद लगातार दूसरे दिन सुस्ती देखने को मिली। हालांकि, इंडिया टूडे के एक्सपर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की तुलना में भारतीय शेयर बाजार में स्थिति काफी शांत रहा है। भारत में उस स्तर की बिकवाली नहीं देखी गई। विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय निवेशक फिलहाल जियोपॉलिटिकल टेंशन से ज्यादा इकोनॉमिक डेटा और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर ध्यान दे रहे हैं।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सचेंज डेटा की जानकारी में बताया गया है कि 7 मई 2025 को एफआईआई ने 2,585.86 करोड़ रुपये का निवेश किया और 6 मई 2025 को 3,794.52 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इससे पहले 5 मई को 497.79 करोड़ रुपये और 2 मई को 2,769.81 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
