
Kanyashree Prakalpa Scheme : कन्याश्री प्रकल्प योजना एक सरकारी योजना है, जो बेटियों की शिक्षा के लिए है। इस योजना का लाभ 13 से 18 साल की छात्राओं को मिलता है। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से छात्राओं को पैसा दिया जाता है। छात्राओं को 18 साल बाद सरकार की तरफ से 25 हजार रु की रकम मिलती है। अलग-अलग राज्य सरकारें कई स्कीमें चलाती हैं। ये भी एक राज्य सरकार की ही स्कीम है। आगे जानिए इस स्कीम की पूरी डिटेल।
पश्चिम बंगाल की स्कीम
कन्याश्री प्रकल्प योजना पश्चिम बंगाल की सरकारी स्कीम है। इस योजना को 8 मार्च 2013 को शुरू किया गया था। यह स्कीम छात्राओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देती है। साथ ही बच्चियों की शादी कम उम्र में होने की रोकथाम करती है। इस स्कीम के तहत लड़कियों को एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप मिलती है। सेकंडरी और हायर सेकंडरी क्लास की छात्राओं को यह पैसा दिया जाता है।
और क्या मिलते हैं फायदे
इस योजना के और भी फायदे हैं। जैसे कि खेल और वोकेशनल प्रोग्राम के लिए छात्राओं को मदद मिलती है। योजना के तहत मिलने वाला सारा पैसा छात्राओं के खाते में डाला जाता है। कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत 2013-14 में स्कॉलरशिप के तहत दी जाने वाली अधिकतम राशि 500 रुपये थी, जिसे अब 1000 रुपये कर दिया गया है। ये राशि भी 13 से 18 साल तक की उन छात्राओं को दी जाती है, जो अविवाहित हों।
कब मिलते हैं 25 हजार रु
छात्रा को आठवीं से बारहवीं तक किसी क्लास में होना जरूरी है। फिर 18 साल की उम्र पर उसे 25000 रुपये दिए जाएंगे। दूसरी अहम बात यह है कि योजना का लाभ केवल पश्चिम बंगाल की छात्राओं को ही मिलेगा। स्कीम का फायदा केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना आय अधिकतम 1,20,000 रुपये हो। पर ये नियम उस छात्रा के लिए नहीं होगा, जिसके माता-पिता दोनों गुजर गये हों।
क्या चाहिए प्रूफ
इस स्कीम का फायदा लेने के लिए छात्रा का बर्थ सर्टिफिकेट और अनमैरिड प्रूफ चाहिए। साथ ही फैमिली की इनकम का प्रूफ और बैंक पासबुक भी चाहिए। इसमें छात्रा का नाम, पता और अकाउंट नंबर होना चाहिए। अगर आप इस स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं तो स्कूल से एप्लीकेशन फॉर्म लें और उसमें जानकारी भरनी होती है। जब आप जानकारी वाला फॉर्म स्कूल में जमा कराएंगे तो फिर उसकी जांच होगी और उसके बाद खाते में पैसा भेजा जाएगा।
जानिए स्कीम की डिटेल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की योजना देश के बाहर विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हुई। इस योजना को इतनी प्रसिद्धि मिली कि 2017 में इसे संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations organisation) तक ने सम्मानित किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कन्या श्री प्रकल्प योजना के तहत स्कूली छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाती है। योजना के उद्देश्यों में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की मदद करके उनकी बेटियों के जीवन और स्थिति में सुधार करना शामिल है, ताकि परिवार आर्थिक समस्या के कारण 18 साल से पहले ही अपनी बेटी की शादी न करे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
