Kangana Ranaut Assets: 17 करोड़ कर्ज, 8 मुकदमे, 3 करोड़ के हीरे..कंगना रनौत ने घोषित की 91 करोड़ की संपत्ति

Kangana Ranaut Net Worth: हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी के लिए दाखिल नामांकन में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है।

कंगना के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 91.5 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति है और इसमें 28.7 करोड़ की चल संपत्ति है वहीं, 62.9 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

Kangana Ranaut Assets

कंगना रनौत के पास है इतना बैंक बैंलेस

आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्ट्रेस कंगना रनौत के पास लगभग 5 करोड़ रु का 6.7 किलो सोना है और 50 लाख रुपए की 60 किलो चांदी है।

इसके अलावा 3 करोड़ रुपए के 14 कैरेट हीरे के गहने भी हैं। सिर्फ यही नहीं, उनके पास 2 लाख रुपए नकद और लगभग 1.35 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस है।

एक्ट्रेस कंगना के पास हैं इतने फ्लैट

कंगना के पास देशभर में कई संपत्तियां हैं जिनमें चंदीगढ़ में चार कॉमर्शियल यूनिट, मुंबई में एक कॉमर्शियल यूनिट और मनाली में एक कॉमर्शियल इमारत भी शामिल है।

आपको जानकर हैरान हो जाएंगे कि उनके पास मुंबई में 16 करोड़ रुपये के तीन फ्लैट और मनाली में 15 करोड़ रुपए का एक बंगला भी है।

एक्ट्रेस कंगना के पास हैं कारों का कलेक्शन

कंगना के पास न सिर्फ गहनों का बल्कि कारों का भी काफी कलेक्शन है। उनके पास एक BMW कार है जिसकी कीमत 98 लाख रुपए है।

इसके अलावा एक मर्सिडीज बेंज भी है जिसका मूल्य 58 लाख रुपये है। सिर्फ यही नहीं, एक मर्सिडीज मेबैक भी है जिसकी कीमत 3.91 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त उनके पास एक वेस्पा स्कूटर है।

आपको बता दें कि हलफनामें के अनुसार, एक्ट्रेस के पास 2 लाख रुपए नगद में और 1.35 करोड़ बैंक बैंलेंस है। इसके अलावा उनके ऊपर 17 करोड़ रुपए का कर्ज भी है।

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में उनकी आय 4 करोड़ रुपए थी वहीं, पिछले साल उन्होंने 12.3 करोड़ रुपए कमाए थे। हलफनामे के मुताबिक कंगना पर इनकम टैक्स समेत कोई भी सरकारी देनदारी पेंडिंंग नहीं है।

50 एलआईसी पॉलिसी भी है कंगना के नाम

आप जानकर चौक जाएंगे कि इन सब के अलावा कंगना रनौत के नाम 50 एलआईसी पॉलिसी भी हैं। हलफनामें में कंगना के खिलाफ 8 क्रिमिनल केस की भी जानकारी है।

कंगना ने इस जगह से की है पढ़ाई

आपको बता दें कि कंगना ने अपनी पढ़ाई और स्कूल के बारे में भी हलफनामे में जानकारी दी हुई है। उन्होंने चंदीगढ़ के स्कूल में पढ़ाई की है और 12वीं तक ही पढ़ाई पूरी की है।

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं कंगना रनौत

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करते समय अपनी चुनावी शुरुआत का श्रेय मंडी के लोगों को दिया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां और बहन भी थीं।

हिमाचल में 1 जून को होने वाले मतदान में न केवल चार सीटों से लोकसभा सदस्यता के लिए उम्मीदवार खड़े होंगे, बल्कि असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे और पाला बदलने के बाद खाली हुई छह विधानसभा सीटों के लिए भी सदस्य चुने जाएंगे।

साल 2019 के चुनाव में राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार दोबारा जीत हासिल करने की कोशिश में है।

मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के लिए प्रतीकात्मक महत्व रखता है, क्योंकि इसे वीरभद्र परिवार का गढ़ माना जाता है। यह सीट वर्तमान में दिवंगत नेता की विधवा प्रतिभा देवी सिंह के पास है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+