Kamala Harris Net Worth: दुनियाभर की नजरें अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव पर है. यहां दो उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हो रही. कमला, चुनाव में राष्ट्रपति जो बाइडेन के पीछे हटने के बाद एंट्री की हैं. फिलहाल भारतीय मूल की कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति पद पर हैं. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी से व्हाइट हाइस तक का सफर तय किया है. जारी मतदान और काउंटिंग में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप को कांटे की टक्कर दे रही हैं. अगर वे जीतती हैं तो यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगी कि राष्ट्रपति पद किसी अश्वेत महिला और एशियाई मूल को मिलेगा.
कमला हैरिस की नेटवर्थ
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति और मौजूदा समय में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस हैं. बैरोन के एनलिस्ट्स के मुताबिक कमला हैरिस और उनके पति एमहॉफ के पास रिटायरमेंट अकाउंट्स, अन्य निवेशों और नकदी के रूप में 2.9 मिलियन डॉलर से 6.6 मिलियन डॉलर के बीच रकम है.
दोनों के पास केडीएच/डीसीई फैमिली ट्रस्ट नाम के एक पारिवारिक ट्रस्ट भी है. इसके अलावा फोर्ब्स ने बताया कि कमला हैरिस और एमहॉफ के पास लॉस एंजिल्स में एक घर भी है. इस घर की कीमत 4.4 मिलियन डॉलर के बीच आंकी गई है. साथ ही कमला हैरिस ने पिछले कुछ सालों में कैलिफोर्निया और डीसी में कई एसेट्स खरीदी और बेची हैं. हाल के एसेट डिस्क्लोजर के मुताबिक हैरिस ने पैसिवली मैनेज्ड इंडेक्स फंड्स में भी निवेश किया है.

कमला हैरिस का राजनीतिक सफर और कमाई
फोर्ब्स ने राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस का राजनीतिक सफर के बारे में जानकारी दी. इसके मुताबिक, हैरिस 2004 से 2010 तक सैन फ्रांसिस्को की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी थीं. इस दौरान उन्होंने कार्यकाल के अंत में हर साल करीब 200,000 डॉलर कमाए. फिर कमला हैरिस 2010 में कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं. यहां उन्हें सालाना 159,000 डॉलर की सैलरी मिली.
फोर्ब्स ने बताया कि हैरिस को कैलिफोर्निया में लोकल और स्टेट ऑफिस काम करने के दौरान लगभग 1 मिलियन डॉलर वैल्यू की दो पेंशन भी मिली हुई हैं. इसके बाद साल 2016 में हैरिस सीनेट के लिए चुनी गईं, जहां उन्हें174,000 डॉलर सालाना सैलरी मिली. इसके अलावा उप-राष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस को 235,100 डॉलर सालाना मिलते हैं.
Investopedia के मुताबिक कमला हैरिस ने अपनी लिखी पुस्तकों से रॉयल्टी भी कमाती हैं. इसके तहत 500,000 डॉलर से ज्यादा की रॉयल्टी मिलती है. उनकी लिखी हुई किताबों में "स्मार्ट ऑन क्राइम", "सुपरहीरोज आर एवरीव्हेयर" और "द ट्रुथ्स वी होल्ड" शामिल हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications